[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल हर हाल में लेकर रहेंगे पीओके : शाह

हर हाल में लेकर रहेंगे पीओके : शाह

0
हर हाल में लेकर रहेंगे पीओके : शाह

खड़गपुर.

केंद्र गृह मंत्री अमित शाह ने घाटाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हिरण्मय चटर्जी के लिए पश्चिम मेदिनीपुर के डेबरा इलाके में चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान अमित शाह ने दावा किया कि पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को हम हर हाल में लेकर ही रहेंगे. उन्होंने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को भारत का हिस्सा बनाने का विरोध करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी हमला बोला.

अमित शाह ने कहा : वे हमें बता रहे हैं कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है, इसलिए पीओके को भारत का हिस्सा बनाना खतरनाक होगा. मैं कहना चाहता हूं कि हम परमाणु बम से नहीं डरते. ऐसी कोई ताकत नहीं है, जो हमें पीओके को भारत का हिस्सा बनाने से रोक सके. केंद्रीय गृह मंत्री ने यह भी कहा कि हार के डर ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हताश कर दिया है. वह अब पुलिस का दुरुपयोग कर रही हैं.

बंगाल की जनता देगी जवाब

रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा : मैंने अभी सुना कि राज्य पुलिस ने विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के किराये के आवास पर देर रात छापेमारी अभियान चलाया. केंद्रीय एजेंसियों ने जब तृणमूल कांग्रेस के एक नेता के घर पर छापा मारा, तो 51 करोड़ रुपये बरामद हुए. लेकिन शुभेंदु अधिकारी के यहां पुलिस की छापेमारी में 25 पैसे की भी बरामदगी नहीं हुई. मैं मुख्यमंत्री से कह रहा हूं कि वह राज्य पुलिस का दुरुपयोग करने से बचें, नहीं तो बंगाल की जनता आपको करारा जवाब देगी.

ममता पर लगाया घुसपैठियों को बढ़ावा देने का आरोप

अमित शाह ने ममता बनर्जी पर राज्य में घुसपैठियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. उन्होंने मुख्यमंत्री से संकीर्ण राजनीतिक हितों के लिए देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं करने का भी आग्रह किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel