[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल छापामारी कर बालू चोरी कर रहे दो ट्रैक्टरों को किया जब्त

छापामारी कर बालू चोरी कर रहे दो ट्रैक्टरों को किया जब्त

0
छापामारी कर बालू चोरी कर रहे दो ट्रैक्टरों को किया जब्त

पानागढ़. पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना इलाके के बनकाठी ग्राम पंचायत इलाके के कोटाल पुकुर के पास अजय नदी से अवैध रूप से बालू खनन कर बालू की चोरी के दौरान कांकसा बीएलआरओ और पुलिस ने संयुक्त रूप से छापामारी अभियान चलाकर दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है. हालांकि इस छापामारी के दौरान बालू माफिया मौके से भागने में सफल रहे. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कड़ी चेतावनी के बावजूद बालू का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. रविवार को सरकारी छुट्टी के दिन अजय नदी से अवैध तरीके से बालू का उठाव किया जा रहा था. जैसे ही खबर कांकसा ब्लॉक के भूमि एवं भू-राजस्व विभाग तक पहुंची, भूमि एवं भू-राजस्व विभाग के अधिकारियों ने कांकसा थाने की पुलिस के साथ कांकसा कोटालपुकुर से सटे अजय नदी के अवैध बालू खदान पर धावा बोल दिया. छापेमारी के दौरान अवैध कारोबारी बालू व ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकले. पुलिस ने दो ट्रैक्टर जब्त किये है. बनकाठी ग्राम पंचायत के बगल में अजय नदी है. उस नदी के विभिन्न स्थानों पर अवैध बालू घाट बनाये गये हैं. कहीं जेसीबी से कहीं फावड़े से खनन कर बालू की चोरी हो रही है. यहां से बालू चोरी कर ट्रकों, डंपरों और ट्रैक्टरों के मार्फत तस्करी की जाती है. दिन के उजाले या रात के अंधेरे में ट्रैक्टरों, ट्रकों और डंपरों से राज्य के विभिन्न हिस्सों में यहां से अवैध रूप से बालू की तस्करी की जा रही है. भूमि एवं भू-राजस्व विभाग के अधिकारी विजय माझी ने बताया कि गुप्त सूत्रों से जानकारी मिलने के बाद ऑपरेशन चलाया गया. ऑपरेशन इसी तरह जारी रहेगा, किसी भी अवैध बालू घाट को चलने नहीं दिया जायेगा. दो ट्रैक्टर जब्त किये गये है. इस चक्र में शामिल लोगों को भी जल्द गिरफ्तार किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel