[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल डकैती मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को लाया गया हावड़ा

डकैती मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को लाया गया हावड़ा

0
डकैती मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को लाया गया हावड़ा

तीन आरोपी पहले ही किये जा चुके हैं गिरफ्तार

संवाददाता, हावड़ा

डोमजूर में एक आभूषण की दुकान में हुई डकैती के मामले में बिहार से गिरफ्तार पांच आरोपियों में से दो आरोपियों विकास कुमार झा और मनीष महतो को ट्रांजिट रिमांड पर बिहार से हावड़ा लाया गया.

मंगलवार को दोनों को हावड़ा के सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां मजिस्ट्रेट ने उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया. मालूम रहे कि इस मामले में तीन और आरोपियों आशा देवी उर्फ चाची, रवींद्र साहनी और आलोक पाठक को भी पिछले दिनों हावड़ा लाया गया है. ये तीनों भी सिटी पुलिस की हिरासत में है. सभी आरोपियों की गिरफ्तारी बिहार के समस्तीपुर और बेगूसराय से हुई है.

उल्लेखनीय है कि 11 जून को डोमजूर में चार डकैतों ने मिलकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था. सरेआम ये चारों दुकान में घुसे थे और आधे घंटे के अंदर करोड़ों के आभूषण लेकर भाग निकले थे. इस घटना में पुलिस ने हुगली के चंडीतला थाना अंतर्गत जनाई से दो बाइक भी जब्त की थी. इसी बाइक से ये चारों डोमजूर आये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel