[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल सरकारी जमीन बेचने के आरोप में तृणमूल कार्यकर्ता गिरफ्तार

सरकारी जमीन बेचने के आरोप में तृणमूल कार्यकर्ता गिरफ्तार

0
सरकारी जमीन बेचने के आरोप में तृणमूल कार्यकर्ता गिरफ्तार

कोलकाता. विधाननगर नगर निगम के 35 नंबर वार्ड के सुकांतनगर के नवपल्ली इलाके में एक सरकारी जमीन पर कब्जा कर पेड़ की कटाई कर जमीन को प्रमोटर के हाथों बिक्री करने के आरोप में तृणमूल कर्मी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार तृणमूल कर्मी का नाम सुजीत मोदक है. तृणमूल पार्षद जयदेव नस्कर ने ही उक्त तृणमूल कर्मी के खिलाफ घटना की पुलिस में शिकायत की. इसके बाद ही पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. स्थानीय पार्षद जयदेव नस्कर ने बताया कि गत 28 जून की घटना है. सुकांतनगर के नवपल्ली में सुजीत मोदक ने एक सरकारी जमीन पर कब्जा कर उस पर रात-रात पेड़ों को काटकर जमीन को प्रमोटर के हवाले बेच दिया था. इसकी भनक मिलते ही तुरंत पुलिस को सूचना दी गयी. शिकायत मिलते ही विधाननगर दक्षिण थाने की पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि इस मामले में कार्तिक मकाल, मनु चौधरी और आरोपी प्रमोटर तीन लोग फरार हैं. इन तीनों के खिलाफ भी मामला दर्ज है. पुलिस पता लगा रही है कि आखिर सरकारी जमीन उसने कैसे बिक्री किया, इसके पीछे और कौन कौन है, पुलिस इसकी जांच में जुटी है. इधर, पार्षद जयदेव नस्कर ने कहा कि उनके वार्ड में ही सरकारी जमीन पर एक पेड़ था. उसे रात में काट दिया गया और फिर प्रमोटिंग करने लिए उसे प्रमोटर को बेच दिया गया था. पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel