[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल तृणमूल विधायक ने विस परिसर में की हमला करने की कोशिश : शुभेंदु

तृणमूल विधायक ने विस परिसर में की हमला करने की कोशिश : शुभेंदु

0
तृणमूल विधायक ने विस परिसर में की हमला करने की कोशिश : शुभेंदु

शिकायत. विपक्ष के नेता ने विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, कार्रवाई की मांग कीसंवाददाता, कोलकाताराज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को आरोप लगाया कि पूर्वस्थली से तृणमूल कांग्रेस के विधायक तपन चटर्जी ने विधानसभा परिसर में उनके साथ गाली-गलौज की और उन पर हमला करने की भी कोशिश की. विधानसभा परिसर में हुई कथित घटना के संबंध में शुभेंदु अधिकारी ने सदनअध्यक्ष बिमान बनर्जी को पत्र लिखकर चटर्जी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. नंदीग्राम से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक शुभेंदु अधिकारी ने पत्र में विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी को इस घटना के लिए एक तरह से जिम्मेदार ठहराया, क्योंकि विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा परिसर के अंदर विधायकों के निजी अंगरक्षकों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी. श्री अधिकारी ने विधानसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा : बुधवार दोपहर करीब 12.20 बजे लॉबी में पूर्वस्थली के विधायक तपन चटर्जी मेरी ओर दौड़े और मुझ पर हमला करने की कोशिश की. अन्य विधायकों और पत्रकारों के सामने अपशब्द कहे. मैं विधानसभा परिसर के अंदर असुरक्षित महसूस कर रहा था.

क्या है आरोप

विपक्ष के नेता ने कहा : यह दूसरी बार है, जब हमें सत्तापक्ष के सदस्यों द्वारा धमकाया गया है. विधानसभा परिसर के अंदर, हमें आवंटित निजी सुरक्षा न होने का वे फायदा उठा रहे हैं. आपने उन्हें विधानसभा परिसर में प्रवेश करने से रोका. शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि विपक्षी दलों के विधायक विधानसभा परिसर में सुरक्षित नहीं हैं. उन्होंने कहा : सदन के संरक्षक के रूप में, यदि विधानसभा परिसर के अंदर कोई अप्रिय घटना होती है, तो आप जिम्मेदार होंगे. मैं आपसे विधायक के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का अनुरोध करता हूं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel