[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल अब तक के मतदान से चिंतित है तृणमूल : शुभेंदु

अब तक के मतदान से चिंतित है तृणमूल : शुभेंदु

0
अब तक के मतदान से चिंतित है तृणमूल : शुभेंदु

दमदम के भाजपा प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन बैरकपुर . उत्तर 24 परगना की दमदम लोकसभा सीट पर एक जून को मतदान होना है. सोमवार को यहां से भाजपा प्रत्याशी शीलभद्र दत्ता ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इससे पहले एक रोड शो आयोजित किया गया, जिसमें नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी भी शामिल हुए. पदयात्रा सोदपुर एचबी टाउन चौराहे से शुरू होकर भोंबाला चौराहा, रासमणि चौराहा, बीटी रोड, बेलघरिया रथतला और जेशर रोड होती हुई फिर बारासात डीएम कार्यालय पहुंची. इसके बाद शीलभद्र दत्ता ने अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि अब तक हुए चुनावों से तृणमूल चिंतित है. तृणमूल को अभी से ही हार का डर सताने लगा है. उन्होंने तृणमूल को चेतावनी देते हुए कहा कि हो सके तो भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से रिश्ते मधुर कर ले, वरना चार जून के बाद बहुत कुछ होगा. उनके शब्दों में, आप उस तरह से वोट नहीं कर सकते, जिस तरह से पिछले साल के लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने वोट किया था. इस बार हर मतदान केंद्र, बूथ के अंदर और बाहर केंद्रीय बल काफी सक्रिय हैं. केंद्रीय बलों की मौजूदगी के कारण अब तक मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा है. हालांकि, जहां चुप्पी को लेकर असमंजस की खबरें आ रही हैं त्वरित कार्रवाई टीम शीघ्र वहां पहुंचकर उचित कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel