[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल पार्थ भौमिक की जीत पर तृणमूल पार्षद ने भाजपा कार्यकर्ताओं में बांटी मिठाई

पार्थ भौमिक की जीत पर तृणमूल पार्षद ने भाजपा कार्यकर्ताओं में बांटी मिठाई

0
पार्थ भौमिक की जीत पर तृणमूल पार्षद ने भाजपा कार्यकर्ताओं में बांटी मिठाई

भयमुक्त होकर रहने का दिया आश्वासन

बैरकपुर. बैरकपुर से अपने प्रत्याशी की जीत पर बैरकपुर नगरपालिका के वार्ड सात के तृणमूल पार्षद जयदीप दास ने भाजपा कार्यकर्ताओं के घर-घर जाकर उन्हें मिठाई के पैकेट दिये. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में टिकट मिलने के बाद तृणमूल प्रत्याशी पार्थ भौमिक ने बैरकपुर से गुंडाराज खत्म करने का आह्वान किया था और हम उनकी कही बात का समर्थन करेंगे. उन्होंने इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को भयमुक्त रहने का आश्वासन भी दिया. प्रतिद्वंद्वी खेमे के इस शिष्टाचार से भाजपा कार्यकर्ता और उनके परिवार के सदस्य भी अभिभूत हैं.

पार्षद जयदीप दास ने कहा कि 2001 में माकपा और 2019 में भाजपा के जीतने के बाद बैरकपुर में हमारे कार्यकर्ताओं पर अत्याचार किया गया. लेकिन हम ऐसा नहीं चाहते, जैसा कि सांसद पार्थ भौमिक ने वादा किया था. उन्होंने बताया कि वह वार्ड के 14 भाजपा बूथ एजेंटों के घर गये और उन्हें भयमुक्त रहने का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel