[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल विधायक के रूप में किये कार्यों का तृणमूल प्रत्याशी ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड

विधायक के रूप में किये कार्यों का तृणमूल प्रत्याशी ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड

0
विधायक के रूप में किये कार्यों का तृणमूल प्रत्याशी ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड

प्रतिनिधि, खड़गपुर

चुनाव से पहले मेदिनीपुर की विधायक व मेदिनीपुर लोकसभा सीट की तृणमूल प्रत्याशी जून मालिया ने मेदिनीपुर शहर के फेडरेशन हॉल में तृणमूल नेताओं और कर्मियों की मौजूदगी में विधायक बनने के बाद तीन वर्षो में किये गये विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया.

इस दौरान मेदिनीपुर के पूर्व विधायक प्रद्युत घोष, मेदिनीपुर के चेयरमैन सौमेन खान, युवा तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष निर्मल्य चक्रवर्ती सहित कई तृणमूल नेता, कर्मी और समर्थक उपस्थित रहे.

रिपोर्ट कार्ड में मेदिनीपुर विधानसभा अंतर्गत पुल निर्माण, सड़क निर्माण, कलवर्ट निर्माण, यात्री प्रतिक्षालय निर्माण सहित एकाधिक विकास कार्यों और खर्च का विवरण शामिल है. मेदिनीपुर से तृणमूल प्रत्याशी जून मालिया ने कहा कि एक विधायक के रूप में उन्होंने मेदिनीपुर विधानसभा क्षेत्र में जो-जो विकास कार्य किये हैं, उनका लेखा-जोखा रिपोर्ट कार्ड में मौजूद है. अगर यहां की जनता उन्हें सांसद बनाती है, तो मेदिनीपुर लोकसभा क्षेत्र और तेज गति विकास किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel