[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल बहरमपुर के 142 व 143 बूथ पर नहीं दिखे तृणमूल के एजेंट

बहरमपुर के 142 व 143 बूथ पर नहीं दिखे तृणमूल के एजेंट

0
बहरमपुर के 142 व 143 बूथ पर नहीं दिखे तृणमूल के एजेंट

कोलकाता. राज्य में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के दौरान कई स्थानों पर भाजपा और तृणमूल में झड़प की घटना सामने आयी है. इस बीच देखा गया कि बहरमपुर के सत्ताधारी विधायक हुमायूं कबीर के अपने क्षेत्र के दो बूथों पर तृणमूल एजेंट नदारत थे. मतदान के दौरान 142 व 143 नंबर बूथ पर कोई तृणमूल एजेंट नहीं दिखा. गौरतलब है कि हाल ही में रामनवमी पर इसी शक्तिनगर में हिंसा की घटना हुई थी. हुमायूं ने भी स्वीकार किया है कि दोनों बूथों पर कोई एजेंट नहीं थे. उन्होंने कहा कि भाजपा ने शक्तिपुर में उपद्रव की घटना को आधार बनाकर पूरे इलाके में ध्रुवीकरण की राजनीति की है. अगर भाजपा ध्रुवीकरण करती है, तो हम ध्रुवीकरण का मुकाबला करेंगे. हमें बीजेपी से ज्यादा वोट मिलेंगे. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि हुमायूं की टिप्पणी ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है.

जिला कांग्रेस के प्रवक्ता जयंत दास ने कहा कि चुनाव के दौरान भड़काऊ टिप्पणियां आचार संहिता का उल्लंघन हैं. चुनाव आयोग को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिये. भाजपा के संगठन जिला अध्यक्ष शखारोव सरकार ने कहा कि बहरामपुर लोकसभा की बात छोड़ दें, हुमायूं अपने गढ़ राजनगर में हारेंगे. अब तक बहरमपुर का संसदीय क्षेत्र तृणमूल की पकड़ से बाहर है. यही वजह है कि तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने पार्टी के उम्मीदवार के रूप में युसूफ पठान को जिताने की विशेष जिम्मेदारी दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel