[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल WB News : जमीन हड़पने के मामले में शाहजहां के फरार भाई को समन जारी

WB News : जमीन हड़पने के मामले में शाहजहां के फरार भाई को समन जारी

0
WB News : जमीन हड़पने के मामले में शाहजहां के फरार भाई को समन जारी

कोलकाता.

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) ने उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में कथित रूप से जमीन हड़पने के मामले की जांच के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता शेख शाहजहां के भाई शेख सिराजुद्दीन को समन जारी किया है. संदेशखाली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अधिकारियों पर हुए हमले के बाद से ही सिराजुद्दीन फरार है और सीबीआइ का मानना है कि उसने इस घोटाले में अहम भूमिका निभायी है.

सीबीआइ के एक अधिकारी ने कहा कि शेख सिराजुद्दीन को संदेशखाली में जमीन हड़पने के मामले में छह मई को यहां निजाम पैलेस स्थित केंद्रीय जांच एजेंसी के कार्यालय में पेश होने के लिए उसके घर पर समन भेजा गया है. सीबीआइ अधिकारी उसकी तलाश में उसके घर पर गये थे, लेकिन वह वहां नहीं था. अधिकारी ने बताया कि सीबीआइ अधिकारियों ने वापस आने से पहले सिराजुद्दीन के घर पर समन का नोटिस लगा दिया है. सीबीआइ के अधिकारी गत बुधवार की तरह ही गुरुवार को भी संदेशखाली के ‘शाहजहां मार्केट’ की जांच के लिए गये थे और उक्त मामले के सिलसिले में दुकानदारों से बातचीत की. कलकत्ता उच्च न्यायालय ने संदेशखाली में महिलाओं पर हुए कथित यौन अपराध व जबरन जमीन हड़पने के आरोपों की सीबीआइ जांच का आदेश दिया है. संदेशखाली में इन मुद्दों पर प्रदर्शन भी हुआ था. उच्च न्यायालय ने सीबीआइ को उपरोक्त आरोपों की जांच कर समग्र रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है.

इडी के अधिकारी राशन वितरण घोटाले की जांच के सिलसिले में गत पांच जनवरी को जब शाहजहां के परिसरों की तलाशी के लिए संदेशखाली गये थे, तब भीड़ ने उनपर हमला किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel