[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, दो लोगों की मौत

कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, दो लोगों की मौत

0
कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, दो लोगों की मौत

बर्दवान/पानागढ़.

पूर्व बर्दवान जिले के जमालपुर थाना इलाके के माधवपुर के पास तेज गति से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे मौजूद नहर में पलट गयी. इस दुर्घटना में कार में मौजूद दो लोगों की मौत हो गयी जबकि अन्य दो लोगों को गंभीर हालत में बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंच कर नहर से कार को निकाला. शवों को बरामद कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया गया है. पुलिस ने मृतकों के नाम शेख अब्बास (26) तथा नूर सलीम शेख (14) बताये हैं. वहीं घायलों में शेख अल्फाज (23) तथा सायन शेख हैं. ये सभी लोग जमालपुर थाना इलाके के मसाग्राम के दिली गांव के रहने वाले हैं. कार में कुल छह लोग सवार थे. पुलिस ने बताया कि ये लोग सभी हुगली के दसघरा इलाके में बीती रात हुए समारोह में शामिल होकर सुबह वापस घर लौट रहे थे. लौटते समय उनका वाहन अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया और यह हादसा हुआ. हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी. मौके पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने चार लोगों को पहले बरामद कर जमालपुर प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जमालपुर अस्पताल में एक को मृत घोषित कर दिया गया जबकि दूसरे को बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाने पर मृत घोषित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel