[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल बैरिस्टर के घर चोरी करने के बाद दीघा गये थे मौज मस्ती करने

बैरिस्टर के घर चोरी करने के बाद दीघा गये थे मौज मस्ती करने

0
बैरिस्टर के घर चोरी करने के बाद दीघा गये थे मौज मस्ती करने

लौटते ही पकड़े गये शातिर चोर

एटीएम कार्ड से रुपये निकालने पर पुलिस को मिला सुराग

संवाददाता, कोलकाता

महानगर के शेक्सपीयर सरणी इलाके में एक बैरिस्टर के घर से चोरी करके अपने दोस्तों के साथ दीघा में अय्याशी करने के बाद कोलकाता लौट आये दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. चोरी के एटीएम कार्ड का उपयोग करके पैसे निकालने के चलते पुलिस उन तक पहुंचने में सफल रही. जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये आरोपियों के नाम साहिन हरिजन और शेख आफताब उर्फ बादल हैं. बताया जा रहा है कि हाल ही में उन्होंने शेक्सपीयर सरणी थाना क्षेत्र के मिडलटन स्ट्रीट पर एक बुजुर्ग बैरिस्टर के घर में चोरी करने के लिए घुसे थे. चोरी से पहले उन्होंने वहां कई बार ””””रेकी”””” की थी. वे इतनी चुपचाप घुसे कि घर के सुरक्षा गार्डों को भी कुछ पता नहीं चला. घर के पिछले हिस्से में नौकरों का क्वार्टर है. चोरों का गिरोह एक कमरे का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुस गया. वहां घर के अंदर आलमारी से 15 हजार रुपये चोरी करने के बाद बैग में रखे कुछ एटीएम कार्ड में से जिसमें एक पर पिन नंबर लिखा हुआ था. उन्होंने वह चुरा लिया. इसके बाद आरोपियों ने उस कार्ड की मदद से एटीएम से पैसे निकाले और अय्याशी में इसका इस्तेमाल किया. इसके बाद वे दोनों अपने दो अन्य दोस्तों के साथ दीघा चले गये. मौज-मस्ती में पैसा खत्म होने के बाद वे कोलकाता लौट आये.

इस बीच, बैरिस्टर ने शेक्सपीयर सरणी थाने में चोरी की शिकायत दर्ज करायी, लेकिन उनके घर में कोई सीसीटीवी नहीं होने के कारण पुलिस को काफी परेशानी हुई. इस बीच, बैरिस्टर के घर के एक नौकर ने पुलिस को सूचित किया कि उसके मोबाइल फोन पर चोरी के कार्ड का उपयोग करके एटीएम से पैसे निकालने का मैसेज आया है.

पुलिस ने उसी आधार पर एटीएम काउंटर की पहचान की. जिसके बाद एटीएम काउंटर के सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद दो लोगों की पहचान की गयी. उस सूत्र के आधार पर पुलिस ने दोनों को सेंट्रल कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके से गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से ढाई हजार रुपये बरामद किये गये हैं. गिरफ्तार लोगों ने दावा किया कि उन्होंने बाकी पैसे दीघा में अय्याशी में खत्म कर दिये हैं. पुलिस ने कहा कि वे एटीएम कार्ड बरामद करने की कोशिश कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel