[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल मतदान के दिन सियालदह मंडल में चलेंगी स्पेशल लोकल ट्रेनें

मतदान के दिन सियालदह मंडल में चलेंगी स्पेशल लोकल ट्रेनें

0
मतदान के दिन सियालदह मंडल में चलेंगी स्पेशल लोकल ट्रेनें

दो जून ( रविवार) को भी होगा मतदान स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

संवाददाता, कोलकाता

सातवें चरण यानी लोकसभा चुनाव का अंतिम दिन एक जून के पहले और बाद में अतिरिक्त ट्रेनें चलेंगे. चुनाव आयोग के आग्रह के बाद रेलवे मतदान कर्मियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का फैसला किया है. सियालदह मंडल में स्पेशल ट्रेनों का परिचालन होगा. सातवें चरण का मतदान एक जून ( शनिवार ) को है. इस दिन देश के अन्य राज्यों के साथ राज्य की नौ लोकसभा सीटों पर मतदान होना है. इन नौ सीटों में कोलकाता उत्तर, कोलकाता दक्षिण, जादवपुर, डायमंड हार्बर, बशीरहाट, दमदम, बारासात, जयनगर और मथुरापुर लोकसभा क्षेत्र हैं. मतदान के दिन से एक दिन पहले विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गयी है, जिससे मतदानकर्मी समय पर अपने मतदान केंद्र पर पहुंच सकें.

स्पेशल ट्रेन एक और दो जून (शनिवार-रविवार) को चलायी जायेगी. सेवा आधी रात तक उपलब्ध रहेगी. मूल रूप से दक्षिण 24 परगना के जिला निर्वाचन अधिकारी (डीएम) के अनुरोध पर इस ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया गया, क्योंकि ट्रेन बढ़ने से बड़ी संख्या में मतदान कर्मियों को आने-जाने में सुविधा होगी. इसलिए पूर्व रेलवे के सियालदह डिवीजन के डायमंड हार्बर, कैनिंग और नामखाना से सियालदह (दक्षिण) तक कुछ विशेष एएमयू ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है. स्पेशल ट्रेनों का ठहराव मार्ग में पड़ने वाली सभी स्टेशनों और हॉल्ट स्टेशनों पर होगा. पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने बताया कि यह निर्णय मतदान कर्मियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. रेलवे ने इन ट्रेनों को मुख्य रूप से दक्षिण 24 परगना के जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुरोध पर चलाने का निर्णय लिया है.

एक और दो जून को चलने वाली स्पेशल ट्रेनें : डायमंड हार्बर-सियालदह स्पेशल डायमंड हार्बर स्टेशन से रात एक बजे रवाना होकर रात 2.27 बजे सियालदह स्टेशन पहुंचेगी. कैनिंग-सियालदह स्पेशल, कैनिंग स्टेशन से रात एक बजे प्रस्थान करके रात 2:05 बजे सियालदह पहुंचेगी. इसी तरह से नामखाना-सियालदह स्पेशल ट्रेन, नामखाना स्टेशन से रात 11.45 बजे रवाना होकर रात 2.20 बजे सियालदह स्टेशन पहुंचेगी. इसके अलावा दो जून को 34165 बजबज-सियालदह ईएमयू लोकल, बजबज स्टेशन से मध्यरात्रि 12.05 बजे के बजाय मध्यरात्रि 12.30 बजे बजबज स्टेशन से रवाना होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel