[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल सिलीगुड़ी भारी बारिश के बीच जलपाईगुड़ी में भीषण हादसा, बस-ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 30 घायल

भारी बारिश के बीच जलपाईगुड़ी में भीषण हादसा, बस-ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 30 घायल

0
भारी बारिश के बीच जलपाईगुड़ी में भीषण हादसा, बस-ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 30 घायल
दुर्घटनाग्रस्त बस से यात्रियों को निकालते स्थानीय लोग.

Jalpaiguri Maynaguri Bus Accident: उत्तर बंगाल में जलपाईगुड़ी के मयनागुड़ी में एक भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गयी और 30 अन्य घायल हो गये. मयनागुड़ी प्रखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग पर जैसे ही सरकारी बस ने खड़े ट्रेलर को टक्कर मारी, यात्रियों में चीख-पुकार मच गयी.

बस का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त

स्थानीय लोगों ने बताया कि एक बड़ा मालवाहक ट्रेलर सड़क किनारे खड़ा था. सरकारी बस ने पीछे से ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी. खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश के बीच हुए इस हादसे में बस का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.

ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम (NBSTC) की यह सरकारी बस सिलीगुड़ी की तरफ से आ रही थी. उल्लाडाबरी के पास ड्राइवर ने आगे निकलने (ओवरटेक करने) के चक्कर में सड़क पर खड़े ट्रेलर को पास काटने की कोशिश की. इसी दौरान बस का बायां हिस्सा ट्रेलर से जा टकराया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस की खिड़कियों और सीटों के परखच्चे उड़ गये.

इसे भी पढ़ें : West Bengal News: कोलकाता में तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में बिहार के युवक समेत 5 लोगों की मौत

स्थानीय लोगों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, घायलों की हालत नाजुक

हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े. उन्होंने बस की खिड़कियां तोड़कर खून से लथपथ यात्रियों को निकालना शुरू किया. दुर्घटना में एक मासूम बच्चा समेत 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. 30 से अधिक घायल यात्रियों को मयनागुड़ी ग्रामीण अस्पताल और जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत बेहद नाजुक है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान, हेल्पलाइन नंबर जारी

हादसे की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने गहरी संवेदना व्यक्त की. स्थिति की समीक्षा के लिए उत्तर बंगाल विकास मंत्री नीशीथ प्रमाणिक और परिवहन राज्य मंत्री आनंदमय बर्मन को तुरंत अस्पताल और घटनास्थल पर जाने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 1 लाख और मामूली घायलों को 50 हजार रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है. प्रशासन ने आपातकालीन सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 8597965016 भी जारी कर दिया है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में एनएच-12 पर सड़क हादसा, नदिया में तीन लोगों की मौत

एनएच-19 पर भीषण सड़क हादसा डंपर चालक की जलने से हुई मौत

बंगाल में सड़क हादसा, अंडाल में सब्जी कारोबारी की मौत

बंगाल के रानीगंज में सड़क हादसा, टूरिस्ट बस के 16 यात्री घायल

Previous article रिवॉल्वर की नोक पर 1.20 लाख नगदी व मोबाइल की छिनतई, गिरिडीह में लुटेरों का आतंक
Next article स्विट्जरलैंड पहुंचे अमेरिका, ईरान और पाकिस्तान के टॉप लीडर्स; वार्ता पर टिकी दुनिया की नजरें
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel