[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल सिलीगुड़ी निर्धारित समय सीमा के अंदर सभी कार्य पूरा करें

निर्धारित समय सीमा के अंदर सभी कार्य पूरा करें

0
निर्धारित समय सीमा के अंदर सभी कार्य पूरा करें

सिमडेगा. नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कंचन सिंह ने सिमडेगा कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया. उन्होंने मतगणना हॉल, डिस्पैच सेंटर और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कॉलेज परिसर में पुलिस पदाधिकारियों के ठहराव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा. साथ ही भवन की विशेष साफ-सफाई, पानी के टैंकर की व्यवस्था, मोबाइल यूनिट, शौचालय की उपलब्धता व परिसर की स्वच्छता बनाये रखने के लिए नगर परिषद के प्रशासक पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये. सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरों के समुचित अधिष्ठापन, मुख्य द्वार के बाहर बैरिकेडिंग, तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा और पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति के निर्देश दिये गये. मतगणना केंद्र, डिस्पैच सेंटर और काउंटिंग हॉल में कार्यरत सभी कर्मियों को अनिवार्य रूप से आइडी कार्ड जारी करने को कहा गया. मतगणना के दिन पदाधिकारियों के आगमन व अभ्यर्थियों के एजेंटों के प्रवेश हेतु दिशा-सूचक बोर्ड लगाने तथा केंद्र के बाहर पार्किंग स्थल पर विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये. निरीक्षण के दौरान उपनिर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार महतो, डीएसपी रणवीर सिंह समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा बैठक

नगर परिषद चुनाव के सफल, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित संचालन को लेकर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. बैठक में मतदान पूर्व तैयारियों, मतदान दिवस पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, वज्रगृह और मतगणना केंद्र की व्यवस्था तथा प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों के दायित्वों की गहन समीक्षा की गयी. निर्देश दिया गया कि सभी 37 मतदान केंद्रों पर रैंप, पेयजल, शौचालय, फर्नीचर और विद्युत कनेक्शन की व्यवस्था मतदान से पूर्व अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाये. उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि किसी भी पोलिंग पार्टी को ठहरने या कार्य निष्पादन में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel