[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल खराब मौसम के कारण नहीं उतर सका हेलीकॉप्टर<bha>;</bha> शाह दार्जिलिंग की रैली में शामिल नहीं हो सके

खराब मौसम के कारण नहीं उतर सका हेलीकॉप्टर; शाह दार्जिलिंग की रैली में शामिल नहीं हो सके

0
खराब मौसम के कारण नहीं उतर सका हेलीकॉप्टर<bha>;</bha> शाह दार्जिलिंग की रैली में शामिल नहीं हो सके

कोलकाता. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को दार्जिलिंग में एक चुनावी रैली में शामिल नहीं हो सके क्योंकि खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर उतरने में विफल रहा. शाह को दार्जिलिंग लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राजू बिष्ट के समर्थन में रैली को संबोधित करना था. बिष्ट ने कहा: अमित शाह जी की दार्जिलिंग यात्रा रद्द करनी पड़ी, क्योंकि खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर दार्जिलिंग में उतरने में विफल रहा.बाद में, पत्रकारों से बातचीत में स्थानीय सांसद बिष्ट ने कहा कि शाह मतदान से पूर्व किसी दिन दार्जिलिंग आ सकते हैं. दार्जिलिंग लोकसभा क्षेत्र में 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान होना है. दार्जिलिंग में सुबह से ही कुहासा छाया हुआ था. आकाश पर बादल छाए हुए थे. दो बार उनके हेलिकॉप्टर ने लैडिंग की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया. उसके बाद शाह बिहार की ओर चले गये. फोन से ही उन्होंने संक्षिप्त भाषण दिया. अमित शाह ने कहा कि गोरखा जैसा बलिदान इस देश के लिए किसी ने नहीं दिया है. उन्होंने कहा कि गोरखा समुदाय के लोग जो लड़ाई लड़ रहे हैं, हम उनके साथ हैं. आपको न्याय मिलेगा. उन्होंने कहा कि पहाड़ में शांति केवल भाजपा ही ला सकती है. फिर से भाजपा के पक्ष में मतदान कर केंद्र में नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाएं. उन्होंने कहा कि दार्जिलिंग में नहीं आने का उन्हें दुख है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel