[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल बालूघाट पर ट्रक चालक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

बालूघाट पर ट्रक चालक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

0
बालूघाट पर ट्रक चालक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

दुर्गापुर.

फरीदपुर थाना (लावदोहा) क्षेत्र के अधीन मधाईपुर अजय नदी बालूघाट पर दो दिन पहले किसी विवाद में एक ट्रक चालक को दूसरे ने पेचकश से गोद कर मार डाला था. मामले में आरोपी नूर सलीम उर्फ एम मंडल(29) को गिरफ्तार कर लिया गया. पेचकश से गोदे जाने पर छाती में गहरे जख्म के साथ महीरुद्दीन मंडल नामक ट्रक चालक को नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गयी. पीड़ित परिवार की शिकायत पर थाने में ह्त्या का केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी. इस क्रम में आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया. वहां सुनवाई के बाद आरोपी ट्रक चालक को पांच दिनों की पुलिस रिमांड में हवालात भेज दिया गया. आरोपी उत्तर 24 परगना के हरीशपुर थाना क्षेत्र का बाशिंदा है. उसके खिलाफ केस नंबर 41/24 के तहत भादवि की धारा 302 आइपीएस के तहत मामला दर्ज है. बताया गया है कि मधाईपुर इलाके के बालूघाट पर बीते मंगलवार को बालू लोड करने के लिए कई ट्रक खड़े थे. तभी आरोपी नूर सलीम और महीरुद्दीन मंडल में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. आरोप के मुताबिक बड़े पेचकश से महीरुद्दीन को गोद-गोद कर मार डाला गया. घटना के बाद आरोपी फरार था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel