[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में धारा 144 लागू, सातवें चरण के मतदान के बाद हुई थी हिंसा

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में धारा 144 लागू, सातवें चरण के मतदान के बाद हुई थी हिंसा

0
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में धारा 144 लागू, सातवें चरण के मतदान के बाद हुई थी हिंसा
संदेशखाली में धारा 144 लागू

मनोरंजन सिंह, कोलकाता : पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में शनिवार को सातवें व अंतिम चरण के मतदान के दिन हुई हिंसा के बाद रविवार से ही इलाके में धारा 144 लागू कर दी गयी है. पुलिस प्रशासन ने मतगणना के दिन यानी कि चार जून तक नजाट थाना क्षेत्र के सरबेड़िया से ब्यारमारी तक धारा 144 जारी कर दी है. बशीरहाट पुलिस अधीक्षक हुसैन मेहंदी रहमान ने रविवार को इसकी घोषणा की. ज्ञात हो कि बशीरहाट लोकसभा अंतर्गत आने वाला क्षेत्र संदेशखाली में मतदान के बाद हिंसा हुई थी. जिसके बाद बेड़मजूर, ब्यारमारी, अगरहाटी, कानमारी समेत कई इलाकों में माहौल गर्म है.

क्या हुआ था मतदान के दिन

संदेशखाली के ब्यारमारी गांव में शनिवार को भाजपा के कैंप कार्यालय पर हमले हुआ था. इस घटना में चंचल खटुआ नामक एक भाजपा कार्यकर्ता का सिर फट गया. इसके बाद तृणमूल और भाजपा समर्थकों में जमकर मारपीट हुई. जिसमें कई लोग घायल हो गये. घटना के बाद भाजपा की महिला समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया.

आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर फेंके ईंट-पत्थर

इधर, जब पश्चिम बंगाल पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया. इस दौरान कई लोगों की पुलिस के साथ हल्की धक्का-मुक्की और नोंकझोंक हुई. मामला आगे बढ़ा तो आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंके. जिसके जवाब में पुलिस ने लाठी चार्ज किया और आंसू गैस दागे.

चुनाव आयोग और राज्यपाल ने सरकार से मांगी रिपोर्ट

राज्यपाल सीवी आनंद बोस और चुनाव आयोग ने संदेशखाली की घटना पर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है. जिसमें उन्होंने पूछा है कि यह घटना किस वजह से हुई और पुलिस ने इसे रोकने क्या कार्रवाई की. हालांकि, पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. उनसे पूछताछ की जा रही है.

Also Read: पश्चिम बंगाल : संदेशखाली के नये एसडीपीओ हुए अमिताभ कोनर, सुंदरवन पुलिस जिला के एसपी हुए संदीप कारा

Previous article Jharkhand Weather : बोकारो में आसमानी बिजली गिरने से एक बच्चे की मौत, सात घायल, क्रिकेट खेलने के दौरान हुआ हादसा
Next article गर्मी बना रही उग्र और चिड़चिड़ा
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel