[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल जन विरोधी है केंद्र में पीएम मोदी की सरकार : अभिषेक

जन विरोधी है केंद्र में पीएम मोदी की सरकार : अभिषेक

0
जन विरोधी है केंद्र में पीएम मोदी की सरकार : अभिषेक

बैरकपुर.

बैरकपुर में चुनाव प्रचार अंतिम पड़ाव में है. सभी पार्टियां जोर-शोर से रैली और सभाएं कर रही हैं. तीन दिन पहले बैरकपुर लोकसभा केंद्र से भाजपा प्रत्याशी के अर्जुन सिंह के समर्थन में प्रधानमंत्री मोदी ने यहां जनसभा की थी. इसके जवाब में यहां से तृणमूल प्रत्याशी पार्थ भौमिक के समर्थन में तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने एक जनसभा और रोड शो किया, जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक शामिल हुए. रोड शो बैरकपुर के जाफरपुर से शुरू होकर बैरकपुर बड़ा पोल होते हुए बैरकपुर ओल्ड कोलकाता रोड तक गया.

इस दौरान अभिषेक बनर्जी ने एक सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जम कर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जन विरोधी सरकार है. यह सरकार जब से केंद्र में आयी है, तब से महंगाई बढ़ी है, बेरोजगारी अपने चरण पर है और सरकारी संस्थानों का निजीकरण किया जा रहा है. देश को बेचने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अर्जुन सिंह का कोई अस्तित्व नहीं है, वह कभी भाजपा, तो कभी तृणमूल और फिर भाजपा में शामिल होते हैं. वह सिर्फ अपने फायदे के लिए राजनीति करते हैं. श्री बनर्जी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें क्या नहीं दिया था, लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री से गद्दारी कर दी. इसका जवाब बैरकपुर की जनता उन्हें जरूर देगी. यह व्यक्ति किसी का नहीं है. वह पैसे और खून की राजनीति करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel