[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल दानिश अजीज के खिलाफ दर्ज हुआ दुष्कर्म का मामला

दानिश अजीज के खिलाफ दर्ज हुआ दुष्कर्म का मामला

0
दानिश अजीज के खिलाफ दर्ज हुआ दुष्कर्म का मामला

आसनसोल. धनबाद (झारखंड) की एक युवती ने ऑल इंडिया मजलिश-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमइआइएम) के नेता व आसनसोल नॉर्थ थाना क्षेत्र के कुमारपुर इलाके के निवासी दानिश अजीज के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है. जिसमें उसने दानिश अजीज के साथ उसके पिता अजीज अमरोही, माता नसरीन खातून को भी आरोपी बनाया है. उसकी शिकायत के आधार पर आसनसोल नॉर्थ थाना में कांड संख्या 198/24 में आइपीसी की धारा 376/328/147 के तहत मामला दर्ज हुआ है. इस मुद्दे पर दानिश अजीज ने कहा कि वह धनबाद की उक्त युवती को नहीं जानते हैं. यह आरोप झूठा है, चुनाव के दौरान यह चलता रहता है. इससे पूर्व भी वर्ष 2018 में भी इस तरह का एक आरोप लगाया गया था. यह चलता रहता है, यह आरोप झूठ और गलत है. गौरतलब है कि दानिश अजीज ने वर्ष 2021 में एआइएमइआइएम की टिकट पर आसनसोल नॉर्थ सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ा था. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भी चुनाव प्रचार के लिए आसनसोल में आये थे. दानिश के खिलाफ आसनसोल नॉर्थ थाना में बलात्कार का मामला दर्ज हुआ है. धनबाद की युवती ने अपनी शिकायत में कहा है कि दानिश के साथ पिछले एक वर्षों से उसका प्रेम संबंध है. दोनों आपस में कई बार रानीगंज और धनबाद में विभिन्न स्थानों पर मिलते रहते थे. दानिश ने उससे शादी करने का वादा किया था. 31 जनवरी 2024 को दानिश उसे गुलमोहर होटल में ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. उसने दानिश से पूछा कि शादी करके कब ले जाओगे. उसने साफ कह दिया कि उससे शादी कर ली है और शारीरिक संबंध बनाने के अलावा उसमें कोई दिलचस्पी नहीं है. यह सुनकर वह सदमे में आ गयी. जब उसके माता-पिता दानिश के घर गये उसके माता-पिता ने बात करने से इनकार कर दिया और कहा कि वे अपने बेटे के रिश्ते के मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं करेंगे. खबर लिखे जाने तक इस मामले में अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel