[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल फर्जी कॉल सेंटर पर छापा, दो महिला सहित आठ गिरफ्तार

फर्जी कॉल सेंटर पर छापा, दो महिला सहित आठ गिरफ्तार

0
फर्जी कॉल सेंटर पर छापा, दो महिला सहित आठ गिरफ्तार

60 एटीएम कार्ड, दो लैपटॉप, 11 मोबाइल, 17 सिम कार्ड और 83 हजार नकद जब्त

संवाददाता, बैरकपुर

उत्तर 24 परगना के बैरकपुर कमिश्नरेट की साइबर क्राइम शाखा के अधिकारियों ने सोदपुर स्थित गोदरेज हाउसिंग सोसायटी में संचालित अवैध कॉल सेंटर में छापेमारी कर दो महिलाओं समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया. यह जानकारी बैरकपुर कमिश्नरेट के डीसी (नॉर्थ) गणेश विश्वास ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि इस अभियान में इंस्पेक्टर साइबर क्राइम पश्चिम बंगाल शंकर पाल, बैरकपुर साइबर क्राइम डिविजन के ओसी इंस्पेक्टर देवाशीष विश्वास, एसीपी डीडी (लीगल) साइबर क्राइम देबांशु भौमिक और बैरकपुर सिटी पुलिस के अन्य साइबर विशेषज्ञ शामिल थे.

डीसी ने बताया कि 21 जुलाई को खड़दह थाना अंतर्गत गोदरेज प्रकृति आवासन के एक घर से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था. उनसे पूछताछ के बाद में ठगी गिरोह में शामिल होने के आरोप में दो महिलाओं सहित पांच लोगों को दबोचा गया. गिरफ्तार आरोपियों में से बिपिन कुमार और अखिलेश कुमार यादव बिहार के निवासी हैं. अन्य पांच आरोपी मोहम्मद मोबिन अंसारी, संदीप पासवान, चंदन सिंह, सृष्टि दास और बंटी विश्वास स्थानीय हैं. उन्होंने भी बताया कि छापेमारी के दौरान मौके से 60 एटीएम कार्ड, दो लैपटॉप, 11 मोबाइल, 17 सिम कार्ड, 83 हजार नकदी, कुछ नोटबुक और डिवाइस जब्त किये गये हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की छानबीन में जुट गयी है.

डीसी ने बताया कि अखिलेश कुमार यादव नामक आरोपी सोदपुर स्थित गोदरेज प्राकृत स्थित एक घर का मालिक है. इस गिरोह के सदस्य राज्य ही नहीं, बल्कि विदेश के लोगों को भी अपना शिकार बनाते थे. अब तक करीब ऐसे 100 शातिरों का पता लगाया जा चुका है. ये अलग-अलग शहरों में 50 से ज्यादा लोगों को ठग चुके है. डीसी का दावा है कि पूरा सिस्टम सोदपुर के उक्त घर से संचालित होता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel