[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल पाना गढ़ बाजार स्कूल में एचएसकी पढ़ाई पर संकट

पाना गढ़ बाजार स्कूल में एचएसकी पढ़ाई पर संकट

0
पाना गढ़ बाजार स्कूल में एचएसकी पढ़ाई पर संकट

पानागढ़.

पश्चिम बर्दवान के पानागढ़ बाजार हिंदी हाइ स्कूल (एचएस) के 10वीं कक्षा के नतीजे आने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए स्कूल में 11वीं व 12वीं कक्षा की पढ़ाई क्या बंद होने जा रही है. इस स्कूल से 10वीं कक्षा पास करनेवाले स्थानीय छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों को चिंता सता रही है. इस दिशा में स्कूल प्रबंधन क्या कदम उठायेगा, यह बड़ा सवाल है. विशेष सूत्रों की मानें, तो विद्यालय में पहले ही विज्ञान संकाय बंद कर दिया गया है. विद्यालय में बस कला व वाणिज्य संकाय की ही किसी तरह गत वर्ष तक पढ़ाई हुई. लेकिन 11वीं व 12वीं कक्षा के लिए अब विद्यालय में एक भी स्थायी शिक्षक नहीं है, जिससे नये शिक्षा सत्र में उक्त कक्षाओं के लिए भर्ती बंद हो सकती है. शिक्षकों का अभाव उक्त संकायों की पढ़ाई के लिए मूल कारण बताया जा रहा है. लेकिन कई अभिभावकों का कहना है कि इससे पहले भी इन कक्षाओं के लिए शिक्षक नहीं थे, इसके बावजूद गत वर्ष के छात्र छात्राओं ने अपने बलबूते अथवा, निजी ट्यूशन पढ़ कर विद्यालय का रिजल्ट बेहतर किया. लेकिन इस दिशा में पार्ट टाइम शिक्षक रख कर भी 11वीं व 12वीं कक्षा चलायी जा सकती है. लेकिन इस दिशा में स्कूल के प्रधान शिक्षक उपयुक्त कदम नहीं उठा रहे हैं. अभिभावकों की शिकायत है कि प्रधान शिक्षक स्वयं ही विद्यालय में कम आते हैं. वे यहां के गरीब छात्र-छात्राओं की पीड़ा को क्या समझेंगे? स्कूल संचालन कमेटी भी इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाती तो कई विकल्प निकल सकते हैं, जिससे विद्यालय में 11वीं और 12वीं कक्षा रनिंग रह सके. शिक्षकों की कमी बस पानागढ़ बाजार हिंदी हाइ स्कूल में ही नहीं है. राज्य के अन्य स्कूलों में भी है. दुर्गापुर नेपाली पाड़ा हिंदी हाइ स्कूल में भी शिक्षकों की कमी है. बावजूद इसके वहां के प्रधान शिक्षक इस दिशा में पैरा टीचर्स रख कर 11वीं व 12वीं कक्षा के तीनों संकाय चला रहे हैं. लेकिन पानागढ़ हिंदी हाइ स्कूल में पहले ही विज्ञान संकाय बंद कर दिया गया. बस कला व वाणिज्य संकाय चल रहा था लेकिन इस वर्ष उस पर भी गाज गिरती नजर आ रही है. बताया गया है कि इस मुद्दे पर विद्यालय में आगामी 20 मई को स्कूल प्रबंधन, विद्यालय के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को लेकर बैठक करेगा, जिसमें भावी रणनीति पर चर्चा होगी. वहीं, हिंदी सांस्कृतिक परिषद के लोग भी स्कूल संचालन कमेटी के साथ इस अहम मुद्दे पर आम बागान मंदिर सभाकक्ष में आगामी रविवार को बैठक करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel