[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल चिरकुंडा के बाद आसनसोल से भी पकड़ा गया एक आरोपी

चिरकुंडा के बाद आसनसोल से भी पकड़ा गया एक आरोपी

0
चिरकुंडा के बाद आसनसोल से भी पकड़ा गया एक आरोपी

आसनसोल/चिरकुंडा.

बिहार के सारण निवासी रिटायर्ड फौजी के बैंक खाते से 35 लाख रुपये की साइबर ठगी मामले में सारण पुलिस ने चिरकुंडा थाना क्षेत्र के सुभाषनगर मुहल्ला से मुकेश कुमार मोदक नामक युवक को बुधवार की रात हिरासत में लिया है. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर प. बंगाल के आसनसोल में छापेमारी कर वहां से भी एक युवक को पकड़ा है. पुलिस दोनों को लेकर सारण चली गयी. छापेमारी में चिरकुंडा पुलिस भी शामिल थे.

क्या है मामला :

बताया जाता है कि रिटायर्ड फौजी के खाते में लगभग 35 लाख रुपये था. कुछ दिन पूर्व उनके पास बैंक अधिकारी के नाम से फोन आया और पेंशन से जुड़ी कुछ बातें की. इसी क्रम में साइबर अपराधियों ने फौजी से ओटीपी ले लिया और चार किस्त में लगभग 35 लाख रुपये की निकासी कर ली. कुछ दिनों बाद जब फौजी बैंक गया तो पता चला कि उनका अकाउंट खाली है. जांच में पता चला कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है. इसके बाद उन्होंने सारण थाना में मामला दर्ज कराया. सारण साइबर सेल के इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी अन्य अधिकारी छानबीन में मिले लोकेशन के क्रम में बुधवार को जांच के सिलसिले में चिरकुंडा थाना पहुंचे. सारण पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर चिरकुंडा के सुभाषनगर के बिहारी यादव के घर में भाड़े पर रहे मुकेश कुमार मोदक को हिरासत में लिया. इसके बाद पुलिस ने रात में आसनसोल में छापेमारी कर वहां से एक युवक को पकड़ा. साइबर इंस्पेक्टर श्री तिवारी ने फिलहाल कुछ ज्यादा बतान से इंकार किया. उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है. दो को हिरासत में लिया गया है. कुछ बताने से जांच प्रभावित होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel