[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल अब जगदल के तृणमूल विधायक को मिली जान से मारने की धमकी

अब जगदल के तृणमूल विधायक को मिली जान से मारने की धमकी

0
अब जगदल के तृणमूल विधायक को मिली जान से मारने की धमकी

बैरकपुर. कुछ दिनों पहले ही बैरकपुर से भाजपा के उम्मीदवार अर्जुन सिंह को वाट्सएप कॉल कर 29 मई तक जान से मारने की धमकी मिली थी. उस घटना को अभी कुछ ही दिन बीते हैं कि अब जगदल के तृणमूल विधायक सोमनाथ श्याम को फोन कर जान से मारने की धमकी दी गयी है. सोमवार को विधायक ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर पत्रकारों की इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शनिवार को सुदीप दास नाम के एक बदमाश ने उन्हें फोन कर धमकी दी. इसके बाद रविवार को फिर से धमकी दी गयी. उन्होंने दावा किया कि बिक्की यादव हत्याकांड का आरोपी हाल ही में जेल से छूटा है. वही बदला लेने की धमकी दे रहा है. उन्होंने घटना की शिकायत पुलिस में की है. बताया जा रही है कि विक्की यादव की हत्या के मामले को जगदल विधायक ने ही उजागर किया था, इसलिए उन्हे मारने की धमकी दी जा रही है. विधायक ने बिना नाम लिये इस साजिश में भाजपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह की ओर इशारा किया. वहीं, दूसरी ओर इसे लेकर भाजपा बैरकपुर संगठनात्मक जिला प्रवक्ता आविष्कार भट्टाचार्य ने सोमवार को बैरकपुर में कहा कुछ दिन पहले बैरकपुर से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह को जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद सोमनाथ श्याम ने कहा था की सांसद को राज्य की पुलिस पर भरोसा रखना चाहिये. अब उन्होंने कहा कि विधायक को भी राज्य की पुलिस की जांच पर भरोसा रखना चाहिये. उन्होंने विधायक सोमनाथ श्याम को मामले की शिकायत बैरकपुर के सीपी के पास पुलिस आयुक्त से करने की भी सलाह दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel