[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल पिछले दो चरणों का टूटा रिकॉर्ड, चौथे चरण में 80 फीसदी से अधिक मतदान

पिछले दो चरणों का टूटा रिकॉर्ड, चौथे चरण में 80 फीसदी से अधिक मतदान

0
पिछले दो चरणों का टूटा रिकॉर्ड, चौथे चरण में 80 फीसदी से अधिक मतदान

कोलकाता. राज्य में चार चरणों में 18 लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो चुका है. चौथे चरण में बंपर वोटिंग हुई है, जिस वजह से पिछले दो चरणों का रिकॉर्ड टूट गया है. चुनाव आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, चौथे चरण में कुल आठ सीटों पर 80.22 फीसदी वोटिंग हुई है. जो पिछले दूसरे व तीसरे चरण की वोटिंग प्रतिशत से अधिक है. बता दें कि तीसरे चरण में राज्य की चार लोकसभा सीटों पर कुल 77.53 फीसदी वोटिंग हुई थी. वहीं, दूसरे चरण में तीन सीट पर कुल 76.58 फीसदी वोट पड़े थे. हालांकि अब तक सबसे अधिक वोटिंग पहले चरण में हुई थी. प्रथम फेज में 81.91 फीसदी वोटिंग हुई थी. वहीं, चौथे चरण में सर्वाधिक मतदान बर्दवान पूर्व सीट के लिए हुआ. यहां 82.85 फीसदी वोटिंग हुई.

आसनसोल सीट पर सबसे कम वोटिंग

चौथे चरण में आसनसोल लोकसभा सीट पर सबसे कम वोटिंग हुई. यहां 73.27 फीसदी वोटिंग हुई. इसके अलावा बहरमपुर में 77.54, कृष्णानगर में 80.65, राणाघाट में 81.87, बर्दवान पूर्व में 82.85, बर्दवान-दुर्गापुर 80.72, बोलपुर 82.66 और बीरभूम में 81.91 फीसदी वोटिंग हुई. ज्ञात हो कि चुनाव आयोग ने सोमवार को शाम के पांच बजे तक के मतदान फीसदी को जारी किया था. चुनाव संपन्न खत्म होने पर स्क्रूटनी के बाद आयोग की ओर से शाम के छह बजे तक का फाइनल मतदान फीसदी जारी की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel