[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल अवैध निर्माण रोकने को ‘बांग्लार बाड़ी’ योजना पर जोर दे रहे मेयर

अवैध निर्माण रोकने को ‘बांग्लार बाड़ी’ योजना पर जोर दे रहे मेयर

0
अवैध निर्माण रोकने को ‘बांग्लार बाड़ी’ योजना पर जोर दे रहे मेयर

कोलकाता. महानगर में अवैध निर्माण पर रोक लगाने के लिए मेयर फिरहाद हकीम राज्य सरकार की ‘बांग्लार बाड़ी’ योजना पर जोर दे रहे हैं. गार्डेनरिच की घटना से सबक लेते हुए कोलकाता नगर निगम सक्रिय हो गया है. अवैध निर्माण रोकने के लिए निगम नया तरीका अपनाने जा रहा है. मेयर फिरहाद हकीम ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति बांग्लार बाड़ी योजना के तहत मकान बनाने के लिए आवेदन करता हैं, तो निगम की ओर से हर तरह की मदद की जायेगी. मुख्य रूप से झुग्गी-झोपड़ी या टाली घरों में रहने वाले लोग इसका लाभ उठा सकेंगे. बता दे कि उत्तर कोलकाता निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार को टॉक टू मेयर कार्यक्रम में मेयर से अपना घर बनाने की अपील की. मेयर ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के पास एक कट्ठा से भी कम जमीन है, तो वे आवेदन कर सकते हैं. बांग्लार बाड़ी परियोजना के तहत घर का निर्माण किया जा सकता है. फिरहाद ने कहा कि कोलकाता में अवैध इमारतों को तोड़ दिया जायेगा. मेयर ने मीडिया से भी अनुरोध किया कि वे इस योजना के बारे में जनता को जागरूक करें. निगम भी वार्ड स्तर पर प्रचार करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel