[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल ट्रक के धक्के से लेवल क्रॉसिंग गेट व ओवरहेड तार टूटा, ट्रेन सेवा प्रभावित

ट्रक के धक्के से लेवल क्रॉसिंग गेट व ओवरहेड तार टूटा, ट्रेन सेवा प्रभावित

0
ट्रक के धक्के से लेवल क्रॉसिंग गेट व ओवरहेड तार टूटा, ट्रेन सेवा प्रभावित

बारासात-बनगांव शाखा स्थित लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर 30/टी हुआ क्षतिग्रस्त

संवाददाता, कोलकाता

िसयालदह मंडल के हाबरा स्टेशन के लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या 30/टी को मालवाहक ट्रक के टक्कर मार देने के बाद रविवार को ट्रेनों का परिचालन लगभग ढाई घंटे प्रभावित रहा. मालवाहक ट्रक ने लेवल क्रॉसिंग गेट को इस तरह से टक्कर मारा कि गेट का बूम टूट कर पास स्थित रेल लाइन के किनारे स्थित ओवरहेड तार पर जा गिरा. बूम के गिरने से ओवरहेड तार और उसके अन्य एक्यूपमेंट क्षतिग्रस्त हो गये.

शाम 4.20 उक्त घटना के बाद बारासात-बनगांव सेक्शन में लगभग ढाई घंटे तक रेल सेवाएं प्रभावित रहीं. घटना के बाद विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनें जहां-तहां खड़ी हो गयीं, ऐसे में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

घटना के बाद स्टेशन मास्टर द्वारा ट्रेनों का परिचालन उक्त ट्रैक पर रोक दिया गया और इसकी सूचना सेक्शन इंजीनियर व उच्च अधिकारियों को दी. घटना की जानकारी होते ही रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचे और माल वाहन मिनी ट्रक ( डब्ल्यू बी 17/2159) को जब्त कर लिया. इस संबंध में वाहन चालक के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

घटना के बाद रेलवे के टावर वैन हाबरा स्टेशन के लेवल क्रॉसिंग गेट पर पहुंचा और क्षतिग्रस्त ओवर हेड तार को जोड़ने का काम शुरू किया. मरम्मत के बाद शाम 6.43 बजे डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया. रेलवे के अधिकारियों से मिली सूचना के अनुसार ट्रक चालक काफी लापरवाही से ट्रक चला रहा था, उसकी गलती से ही यह दुर्घटना हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel