[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता ब्रिगेड मैदान से राज्य को 18,680 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे प्रधानमंत्री मोदी

ब्रिगेड मैदान से राज्य को 18,680 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे प्रधानमंत्री मोदी

0
ब्रिगेड मैदान से राज्य को 18,680 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे प्रधानमंत्री मोदी

कोलकाता.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को महानगर का दौरा करेंगे. इस दौरे पर पीएम मोदी ब्रिगेड मैदान में जनसभा को संबोधित करने से पहले एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल हाेंगे, जहां से वह पश्चिम बंगाल के लिए 18,680 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे. बताया गया है कि इस कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व नवनियुक्त राज्यपाल आरएन रवि को भी आमंत्रित किया गया है. मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी उपस्थित रहेंगे.

16,990 करोड़ की सड़क परियोजना का शिलान्यास व उद्घाटन : बताया गया है कि राज्य में सड़क अवसंरचना को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के तहत, प्रधानमंत्री लगभग 16,990 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 420 किलोमीटर से अधिक की कुल लंबाई वाली कई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इन परियोजनाओं में पश्चिम बंगाल और झारखंड में एनएच-19 और पश्चिम बंगाल में एनएच-114 के खंड शामिल हैं. इन परियोजनाओं से सड़क सुरक्षा में सुधार, यात्रा समय में कमी, भीड़-भाड़ और प्रदूषण में कमी, क्षेत्रीय संपर्क में वृद्धि, पर्यटन को बढ़ावा और क्षेत्र में आर्थिक विकास को गति मिलने की उम्मीद है. प्रधानमंत्री कई नयी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे. इनमें एनएच-116ए के 231 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले खड़गपुर-मोरग्राम आर्थिक गलियारे के पांच पैकेज शामिल हैं. यह परियोजना खड़गपुर और सिलीगुड़ी के बीच आर्थिक गलियारे का हिस्सा है और पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, हुगली, पूर्व बर्दवान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद जिलों से होकर गुजरेगी. खड़गपुर-मोरग्राम के बीच सीधी कनेक्टिविटी से यात्रा की दूरी लगभग 120 किलोमीटर कम हो जायेगी और यात्रा समय में लगभग सात से आठ घंटे की बचत होगी. यह गलियारा एनएच-16, एनएच-19, एनएच-14 और एनएच-12 सहित प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों से भी जुड़ेगा, जिससे बहु-गलियारा कनेक्टिविटी मजबूत होगी. प्रधानमंत्री एनएच-14 पर 5.6 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले दुबराजपुर बाइपास के निर्माण की आधारशिला भी रखेंगे, जिससे दुबराजपुर शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में यातायात कम होगा और यात्रा समय में लगभग एक घंटे की कमी आयेगी. वह एनएच-14 पर कंसावती और शिलावती नदियों पर बनने वाले अतिरिक्त चार लेन वाले प्रमुख पुलों के निर्माण की आधारशिला भी रखेंगे.

बंदरगाह के विकास संबंधी कई परियोजनाओं की भी रखी जायेगी आधारशिला : इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री कई जहाजरानी और बंदरगाह संबंधी परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे. वह हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स के बर्थ नंबर-2 की मशीनीकरण परियोजना का उद्घाटन करेंगे. यह परियोजना माल ढुलाई क्षमता को बढ़ायेगी, कुशल फुल-रेक रेल लोडिंग सिस्टम को सुगम बनायेगी, प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों में सुधार करेगी, खतरनाक कार्यों में मानव जोखिम को कम करके सुरक्षा बढ़ायेगी और रोजगार सृजित करेगी. प्रधानमंत्री खिदिरपुर डॉक्स (डॉक 1- पश्चिम) में जीर्णोद्धार परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री राज्य में कई बंदरगाह अवसंरचना परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे. इनमें श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह के हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स में बर्थ नंबर-5 का मशीनीकरण शामिल है.

रेलवे की भी नयी ट्रेनों व परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे पीएम : रेल क्षेत्र में प्रधानमंत्री पुरुलिया-आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखायेंगे, जिससे पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा. प्रधानमंत्री अमृत स्टेशन योजना के तहत पुनर्निर्मित छह रेलवे स्टेशनों का भी उद्घाटन करेंगे. इन स्टेशनों में कामाख्यागुरी, अनारा, तमलुक, हल्दिया, बीरभूम और सिउड़ी शामिल हैं. प्रधानमंत्री दो रेल परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिनमें बेलदा और दांतन के बीच 16 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन और कलाइकुंडा और कनिमोहुली के बीच स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली शामिल है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel