[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता बशीरहाट : 30 रुपये के विवाद में पत्नी की गला दबाकर हत्या, पति का थाने में सरेंडर

बशीरहाट : 30 रुपये के विवाद में पत्नी की गला दबाकर हत्या, पति का थाने में सरेंडर

0
बशीरहाट : 30 रुपये के विवाद में पत्नी की गला दबाकर हत्या, पति का थाने में सरेंडर

ट्यूशन फीस को लेकर हुआ था झगड़ा बशीरहाट. उत्तर 24 परगना के हाड़ोवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनारपुकुर-शंकरपुर ग्राम पंचायत के बरोज पश्चिमपाड़ा इलाके में महज 30 रुपये को लेकर हुए विवाद ने एक महिला की जान ले ली. पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया. पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान रुबिया सुलताना (23) के रूप में हुई है. आरोपी पति रबीउल इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो पेशे से सब्जी विक्रेता बताया जा रहा है. मंगलवार तड़के घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब रबीउल इस्लाम खुद हाड़ोवा थाने पहुंचा और पत्नी की हत्या की बात स्वीकार की. जानकारी के मुताबिक दंपती के बीच अपनी छोटी कन्या संतान की ट्यूशन फीस के 30 रुपये को लेकर विवाद हुआ था. विवाद बढ़ने पर स्थानीय पंचायत की पहल पर सोमवार को बैठक कर मामला सुलझाया गया था. इसके बाद दोनों अपने घर लौट गये थे. हालांकि, रात में एक बार फिर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई, जो हिंसक हो गयी और इसी दौरान पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. स्थानीय लोगों और मृतका के मायके पक्ष ने आरोपी के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है. स्थानीय निवासी अलिमुद्दीन मोल्ला ने कहा कि इस वारदात से पूरे इलाके के लोग स्तब्ध और आक्रोशित हैं. स्थानीय जनप्रतिनिधि मनिरुल इस्लाम ने बताया कि ट्यूशन फीस के 30 रुपये को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था, जिसे पंचायत के जरिये सुलझा लिया गया था. बावजूद इसके आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया और सुबह थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस का कहना है कि हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel