[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता इमारत बनाने में नियमों का पालन किया गया या नहीं, जांच कर रही हावड़ा पुलिस

इमारत बनाने में नियमों का पालन किया गया या नहीं, जांच कर रही हावड़ा पुलिस

0
इमारत बनाने में नियमों का पालन किया गया या नहीं, जांच कर रही हावड़ा पुलिस

मंगलाहाट के समीप ऊपर से पाइप गिरने के चलते दो व्यवसािययों की मौत का मामला हावड़ा. हावड़ा नगर निगम के ठीक पीछे स्थित ट्रेड सेंटर में मंगलवार सुबह हुए हादसे का बाद उक्त मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं. अब सवाल उठ रहा है कि क्या कंस्ट्रक्शन के काम के दौरान कोई सावधानी बरती गयी थी? पुलिस और नगर पालिका के इंजीनियर इस बात की जांच कर रहे हैं कि ऐसी मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग बनाने में जिन नियमों का पालन होना चाहिए, उनका पालन किया गया या नहीं? मंगलवार को मंगलाहाट का साप्ताहिक बाजार लगा था, इस वजह से ट्रेड सेंटर और आसपास के इलाकों में रोज से ज्यादा भीड़ थी. इस बीच, बन रहे ट्रेड सेंटर के ऊपर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था. स्थानीय लोगों की शिकायत है कि छत पर काम तो चल रहा था, लेकिन नीचे कोई बेरिकेड नहीं था, ना ही सुरक्षा की दृष्टि से कोई जाल लगाया गया था. अगर उन नियमों का सख्ती से पालन किया जाता तो शायद दो लोगों की जान नहीं जाती. शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि मल्टी-स्टोरी कमर्शियल बिल्डिंग में काफी समय से कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था. मंगलवार को भी मजदूर छत पर काम कर रहे थे. छत के किनारे लोहे का पाइप लगा हुआ था. अचानक वह टूटकर नीचे गिर गया. इससे दोनों व्यवसायियाें की मौत हो गयी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मंजिल पर कंस्ट्रक्शन के काम के दौरान लापरवाही की वजह से पाइप गिरा. मंगलवार सुबह हावड़ा नगर निगम के ठीक पीछे स्थित ट्रेड सेंटर के 11वीं मंजिल से लोहे का पाइप गिरने से वहां खड़े दो लोगों की मौत हो गयी. मरने वालों में शेख खोखन का घर साउथ 24 परगना के मथुरापुर में है. वह दर्जी का काम करता था. इरफान कोलकाता का रहने वाला था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel