[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता 11 जनवरी को बंगाल में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल

11 जनवरी को बंगाल में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल

0
11 जनवरी को बंगाल में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल
बंगाल को ठंड से राहत नहीं. उत्तर बंगाल में झेलनी होगी कोहरे की मार. फोटो : AI

West Bengal Weather Update: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल के मौसम संबंधी एक महत्वपूर्ण बुलेटिन जारी किया है. अगर आप आज यानी 11 जनवरी को घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो यह रिपोर्ट आपके लिए बहुत जरूरी है. यहां जानिए, अगले 24 घंटों में आपके शहर और जिले के मौसम का पूरा हाल.

बंगाल की खाड़ी के चक्रवात का क्या हुआ?

सबसे बड़ा सवाल यही था कि क्या दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने ‘गहरे दबाव’ (Deep Depression) की वजह से बंगाल में बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि यह सिस्टम अब कमजोर होकर श्रीलंका की ओर बढ़ चुका है. पश्चिम बंगाल पर इसका कोई सीधा असर नहीं होगा. राहत की बात यह है कि पूरे राज्य में अगले 7 दिनों तक मौसम शुष्क (Dry) रहेगा.

उत्तर बंगाल : घने कोहरे और ‘Cold Day’ की चेतावनी

उत्तर बंगाल के जिलों के लिए रविवार का दिन काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर कहा है कि बंगाल में बारिश तो नहीं होगी, लेकिन 4 जिलों में घना कोहरा छाया रह सकता है. इसकी वजह से विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर रहने की संभावना है. ठंड से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.

बंगाल की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

West Bengal Weather Update: उत्तर बंगाल में कैसा रहेगा मौसम

  • घना कोहरा (Dense Fog) : दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और उत्तर दिनाजपुर में सुबह के समय बेहद घना कोहरा छाये रहने की संभावना है, जहां विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर तक गिर सकती है.
  • कोल्ड डे (Cold Day) : मालदा और उत्तर दिनाजपुर में एक या दो स्थानों पर ‘कोल्ड डे’ जैसी स्थिति बनी रहेगी, जहां दिन का तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस नीचे जा सकता है.

दक्षिण बंगाल में रात में बढ़ेगी ठिठुरन

कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के जिलों में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन ठंड अपना तेवर दिखायेगी, ऐसे संकेत मौसम विभाग ने दिये हैं.

  • तापमान : दक्षिण बंगाल के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस कम रहने की उम्मीद है.
  • कोहरा : सुबह के समय एक या दो जगहों पर हल्का से मध्यम कोहरा देखा जा सकता है.

यात्री और ड्राइवर के लिए IMD के सुझाव

उत्तर बंगाल में घने कोहरे के कारण सड़कों, रेलमार्गों और हवाई अड्डों पर यातायात प्रभावित हो सकता है.

  • सड़क यात्रा : अगर आप वाहन चला रहे हैं, तो फॉग लाइट्स का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें. वाहन की रफ्तार धीमी रखें.
  • यात्रा से पहले चेक कर लें शेड्यूल : अपने विमान की उड़ान या ट्रेन की स्थिति की जानकारी पहले ही ले लें, क्योंकि दृश्यता कम होने से देरी हो सकती है.

बंगाल में 24 घंटे में सबसे सर्द जगह

मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान दार्जिलिंग बंगाल में सबसे सर्द जगह रही. यहां का तापमान 1.5 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. दक्षिण बंगाल में बांकुड़ा का तापमान सबसे कम 7.1 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. उत्तर बंगाल में सबसे सर्द जगह माझियान, पुंदिबाड़ी रहे. कोलकाता में अलीपुर का तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सबसे कम रहा.

इसे भी पढ़ें

उत्तर बंगाल में घने कोहरे का साया, अगले 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम? जानें IMD का ताजा अपडेट

13 साल बाद जनवरी की सबसे सर्द सुबह, 10.2°C हुआ तापमान, अभी और गिरेगा पारा

Bengal Weather: पश्चिम मेदिनीपुर में शीतलहर, बंगाल के 20 जगह तापमान 9 डिग्री से नीचे

पश्चिम बंगाल में 3 से 5 दिनों में और ठंड पड़ने की आशंका, आईएमडी का अलर्ट

Previous article मीन राशिफल 11 जनवरी 2026: आज नौकरी और स्वास्थ्य को लेकर रहें सतर्क, भावनात्मक कमजोरी पहुंचा सकती है हानि
Next article कुम्भ राशिफल 11 जनवरी 2026: आज करियर में होगा अचानक बदलाव, प्रेम संबंध में मिल सकता है धोखा
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel