[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के 8 जिलों में काल बैसाखी का असर, उत्तर बंगाल में भारी बारिश के आसार

कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के 8 जिलों में काल बैसाखी का असर, उत्तर बंगाल में भारी बारिश के आसार

0
कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के 8 जिलों में काल बैसाखी का असर, उत्तर बंगाल में भारी बारिश के आसार

कोलकाता से मनोरंजन सिंह की रिपोर्ट

West Bengal Weather: उत्तर बंगाल में मानसून पहुंच चुका है. दक्षिण बंगाल में भी 3-4 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रवेश करने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, परिस्थितियां अनुकूल रहने पर दक्षिण बंगाल के साथ बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी मानसून पहुंच जायेगा. दक्षिण बंगाल में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन सप्ताहभर छिटपुट आंधी के साथ बारिश होती रहेगी. कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के 8 जिलों में काल बैसाखी का असर देखे जाने के आसार हैं.

उत्तर बंगाल में भारी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं

उत्तर बंगाल में मानसून ने 9 जून को दस्तक दी थी. अगले कुछ दिनों तक उत्तर के जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. गुरुवार को जलपाईगुड़ी और अलीपुरदुआर में भारी बारिश हो सकती है. अन्य जिलों में भी भारी बारिश के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की संभावना है. शुक्रवार को भी जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर और कूचबिहार में भारी बारिश हो सकती है.

दक्षिण बंगाल में कैसा रहेगा मौसम

दक्षिण बंगाल में अगले कुछ दिनों भारी बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन सप्ताहभर हल्की-फुल्की बारिश होती रहेगी. कुछ जगहों पर आंधी भी चल सकती है. गुरुवार को बांकुड़ा, बर्धमान, पुरुलिया, हुगली, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर और झारग्राम में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से काल बैसाखी चल सकती है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में आसमानी आफत का हफ्ता, कोलकाता से दार्जिलिंग तक 7 दिन का महा-अलर्ट

West Bengal Weather: कोलकाता में भी चलेंगी तेज हवाएं

कोलकाता समेत अन्य जिलों में भी तेज हवाएं चलेंगी. कोलकाता में हवा की रफ्तार 40-50 किमी प्रति घंटे रह सकती है. गुरुवार दोपहर बाद कोलकाता में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं. शुक्रवार को भी दक्षिण के जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गर्मी से राहत देगी बारिश, लेकिन उमस करेगा परेशान

बारिश के दौरान गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन बारिश रुकते ही उमस बढ़ेगी. अगले 2 दिन दक्षिण बंगाल में गर्मी कम होने के आसार नहीं हैं. उसके बाद के 3 दिनों में पश्चिम बंगाल में तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. उत्तर बंगाल में भी 2 दिन बाद गर्मी कुछ कम होगी और तापमान 2-3 डिग्री तक घट सकता है. इसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है.

इसे भी पढ़ें

उत्तर बंगाल में वज्रपात का कहर, बीएसएफ जवान समेत 3 की मौत

बंगाल में मानसून का इंतजार खत्म! 48 घंटे में दस्तक, कई जिलों में अलर्ट

बंगाल में 10 से 13 के बीच दस्तक दे सकता है मानसून, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

बंगाल का मौसम : अगले 3 दिन दक्षिण बंगाल पर भारी, 70 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी, भारी बारिश का अलर्ट

Previous article सासाराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम ड्यूटी के नए नियम पर भड़के डॉक्टर्स, कर रहें रोस्टर का विरोध, जानें क्या है पूरा मामला
Next article मधुबनी में सीएमआर जमा करने की तिथि बढ़ी, अब 30 जून तक मौका
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel