[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता Bengal Ka Mausam: बंगाल में सबसे सर्द जगह दार्जीलिंग, देखें कितना रहा तापमान

Bengal Ka Mausam: बंगाल में सबसे सर्द जगह दार्जीलिंग, देखें कितना रहा तापमान

0
Bengal Ka Mausam: बंगाल में सबसे सर्द जगह दार्जीलिंग, देखें कितना रहा तापमान
बंगाल में सबसे ज्यादा ठंड दार्जीलिंग में.

West Bengal Weather: पश्चिम बंगाल में दार्जीलिंग राज्य का सबसे सर्द जिला रहा. दार्जीलिंग में न्यूनतम तापमान घटकर 5.8 डिग्री सेल्सियस रह गया है. मौसम विभाग की ओर से शनिवार को यह जानकारी दी गयी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह भी कहा है कि पश्चिम बंगाल में अगले कुछ दिनों तक ठंड का दौर जारी रहेगा और न्यूनतम तापमान में फिलहाल किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है.

मैदानी इलाकों में अलीपुरद्वार सबसे ठंडी जगह

मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी शहर दार्जीलिंग शनिवार को राज्य में सबसे ठंडा रहा. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर बंगाल का अलीपुरद्वार मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

कोलकाता का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेंटीग्रेड

पश्चिम बंगाल के अन्य स्थानों में भी कड़ाके की ठंड महसूस की गयी. कलिम्पोंग में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री, श्रीनिकेतन में 9.7 डिग्री और बांकुड़ा में 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जहां रविवार सुबह ‘हल्का कोहरा’ छाये रहने का अनुमान है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर बंगाल में एक सप्ताह तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर बंगाल के जिलों में अगले एक सप्ताह तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, जबकि दक्षिण बंगाल के जिलों में अगले 4 दिनों तक स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी. विभाग के अनुसार, इसके बाद के 3 दिनों में दक्षिण बंगाल में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है.

एक सप्ताह तक बंगाल में शुष्क रहेगा मौसम

आईएमडी ने यह भी बताया है कि अगले 2 दिन तक दक्षिण बंगाल और अगले 5 दिनों तक उत्तर बंगाल में सुबह के समय ‘हल्का से मध्यम कोहरा’ छाया रहेगा. अगले एक सप्ताह तक पूरे राज्य में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा.

इसे भी पढ़ें

IMD Alert: 27-28-29-30-31 दिसंबर तक छाएगा घना कोहरा, इन राज्यों के लिए आईएमडी का कोल्ड अलर्ट

IMD Alert: अगले सप्ताह बारिश और बर्फबारी की चेतावनी, IMD का अलर्ट, बदल सकता है कश्मीर का मौसम

Previous article सागर पोखरा में डूबे युवक का शव बरामद
Next article नौ दिन बाद भी एटीएम से 25 लाख चोरी का खुलासा नहीं, दावे में जुटी है पुलिस
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel