[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता बंगाल की राजनीति का ऐतिहासिक री-सेट, जानें कैसे भाजपा ने भेद डाला पूर्वी भारत का सबसे बड़ा किला

बंगाल की राजनीति का ऐतिहासिक री-सेट, जानें कैसे भाजपा ने भेद डाला पूर्वी भारत का सबसे बड़ा किला

0
बंगाल की राजनीति का ऐतिहासिक री-सेट, जानें कैसे भाजपा ने भेद डाला पूर्वी भारत का सबसे बड़ा किला

West Bengal Political Transformation: पश्चिम बंगाल की सियासत में सोमवार को जो हुआ, उसे दशकों तक याद रखा जायेगा. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने न केवल ममता बनर्जी के 15 साल पुराने अभेद्य किले को ध्वस्त किया है, बल्कि पूर्वी भारत के उस गढ़ में निर्णायक प्रवेश कर लिया है, जहां कल तक उसे ‘बाहरी’ कहा जाता था. 2026 का यह जनादेश केवल चुनावी आंकड़ों का खेल नहीं है, बल्कि यह बंगाल की राजनीतिक तासीर के पूरी तरह बदल जाने (री-सेट) का संकेत है.

बंगाल की सूरत कितनी बदलेगी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे ‘जनशक्ति और सुशासन’ की जीत बताया है. अब सवाल यह है कि इस ऐतिहासिक बदलाव के पीछे की असली रणनीति क्या थी और आने वाले दिनों में बंगाल की सूरत कितनी बदलने वाली है?

घुसपैठ, CAA और राष्ट्रीय सुरक्षा ने बदल दिया भूगोल

भाजपा की इस निर्णायक जीत के पीछे एक सुनियोजित और आक्रामक रणनीति रही. पार्टी ने बंगाल के स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़कर मतदाताओं के बीच एक नयी बहस छेड़ी. भाजपा ने सीमापार से घुसपैठ को रोकने और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सिलीगुड़ी कॉरिडोर (चिकन नेक) की सुरक्षा को चुनाव का मुख्य मुद्दा बनाया. अंतरराष्ट्रीय सीमा की बाड़बंदी के वादे ने सीमावर्ती जिलों में बड़ा असर डाला.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में भगवा लहर, 15 साल बाद ममता युग का अंत, दो तिहाई बहुमत से बनेगी बीजेपी की सरकार

CAA और UCC का मास्टरस्ट्रोक

नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को तेजी से लागू करने के वादे ने मतुआ समुदाय और हिंदू मतदाताओं के एक बड़े वर्ग को भाजपा के पक्ष में एकजुट कर दिया.

ममता का क्षेत्रीय वर्चस्व बनाम मोदी का राष्ट्रीय मॉडल

वर्ष 2014 में एक छोटी-सी उपस्थिति से शुरू हुई भाजपा की यात्रा वर्ष 2026 में सत्ता के शिखर तक पहुंच गयी है. प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल के कोने-कोने में रैलियां कीं. ममता सरकार की कथित विफलताओं पर उनके तीखे हमलों ने सत्ता विरोधी लहर को धार दी.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में बीजेपी की जीत मैनेजमेंट नहीं जनादेश, कोलकाता में ढहा दीदी का मुस्लिम किला, बोले अमित मालवीय

नयी शासन व्यवस्था का वादा

भाजपा ने राज्य में निवेश का माहौल सुधारने, औद्योगिक विकास और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने का भरोसा दिया है. लोगों ने केंद्र-राज्य समन्वय वाले ‘डबल इंजन’ मॉडल पर मुहर लगायी है.

West Bengal Political Transformation: चुनौतियां और भविष्य की राह

सत्ता में आने के बाद भाजपा के सामने राह इतनी आसान भी नहीं होगी. पार्टी को एक ऐसे राज्य में शासन करना है, जो राजनीतिक रूप से अत्यधिक ध्रुवीकृत है.

  • सामाजिक संतुलन : नागरिकता और प्रवासन जैसे संवेदनशील मुद्दों के बीच सामाजिक सद्भाव बनाये रखना सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी.
  • TMC का प्रतिरोध : सत्ता से बाहर होने के बावजूद तृणमूल कांग्रेस एक मजबूत क्षेत्रीय शक्ति बनी रहेगी. सड़क से लेकर सदन तक भाजपा को कड़े विरोध का सामना करना पड़ सकता है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

West Bengal Political Transformation: चुनौती देने वाली पार्टी से ‘शासक’ बनी भाजपा

यह जीत इस बात की तस्दीक करती है कि अब क्षेत्रीय दल राष्ट्रीय दलों के वर्चस्व से सुरक्षित नहीं हैं. भाजपा ने एक चुनौती देने वाली पार्टी की भूमिका से निकलकर ‘शासक’ की जिम्मेदारी संभाल ली है. यह चुनाव परिणाम भविष्य के उन राज्यों के लिए भी एक ‘ब्लूप्रिंट’ बन सकते हैं, जहं अल्पसंख्यक आबादी अधिक है और अंतरराष्ट्रीय सीमाएं संवेदनशील हैं.

इसे भी पढ़ें

ममता-राहुल खत्म, अब अखिलेश की बारी, बंगाल फतह के बाद शुभेंदु अधिकारी का बड़ा वार

ममता बनर्जी 15105 वोट से हारीं, शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम के बाद भवानीपुर में भी दीदी को चटा दी धूल

बंगाल में खिला कमल, बीजेपी ने जनता को कहा- शुक्रिया, शुभेंदु अधिकारी बोले- विकास ने डर को हराया, सुशासन के नये युग की शुरुआत

बंगाल में हारीं ममता बनर्जी, 7 फीसदी वोट कम होते ही हाथ से निकलीं 133 सीटें, बीजेपी के 45 प्रतिशत वोट ने उखाड़ फेंका टीएमसी का साम्राज्य

Previous article BHAGALPUR : तैयार होने के पहले टूटने लगा ट्रैफिक डिवाइडर
Next article PURNIA ACCIDENT: नाना के साथ जा रहे किशोर को पिकअप ने कुचला, मौके पर ही मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel