[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता बंगाल के कूचबिहार में करंट लगने से 5 लोगों की मौत, 3 घायल

बंगाल के कूचबिहार में करंट लगने से 5 लोगों की मौत, 3 घायल

0
बंगाल के कूचबिहार में करंट लगने से 5 लोगों की मौत, 3 घायल

West Bengal News: कोलकाता : पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले अंतगर्त दिनहाटा में करंट लगने से पांच लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गंभीर हालत में दिनहाटा सब-डिवीजन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. यह घटना शास्थिया गांव में हुई है. मरने वालों के नाम मुकुल बर्मन, राजू सेन, मिथुन पाल, सुमन और संजय बर्मन हैं। सभी पेशे से राजमिस्त्री और उनके असिस्टेंट हैं. सभी पेशे से राजमिस्त्री और उनके असिस्टेंट. सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. सभी को दिनहाटा उपजिला अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया. बाकी का अभी वहीं इलाज चल रहा है.

पल भर में जमीन पर गिर 8 लोग

बताया गया कि दिन में स्टोन चिप बनाने वाली फैक्ट्री में वेल्डिंग मशीन पर लोहे की एक लंबी रॉड लगी थी. मशीन चलाते समय मजदूर गलती से रॉड को नीचे करना भूल गए. इस वजह से लोहे की रॉड अचानक 11,000 वोल्ट के हाई-टेंशन बिजली के तार से छू गई. मजदूरों को करंट लगा और वे पल भर में जमीन पर गिर गए. पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा इतना जोरदार था कि शवों से काफी देर तक धुआं निकलता देखा जा सकता था. दिनहाटा विधायक उदयन गुहा ने कहा कि अभी तक पांच मौतों की खबर है. बाकी का इलाज चल रहा है. वेस्ट बंगाल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के रीजनल ऑफिसर बिश्वजीत दास ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

पश्चिम बंगाल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

अगस्त 2022 में कूचबिहार जिले में इस तरह की घटना घटी थी. कूचबिहार में जलपेश जा रही यात्रियों से भरी पिकअप वैन में करंट लगने से 10 लोगों की मौत हो गई थी. पुलिस के मुताबिक, यह घटना वैन में डीजे सिस्टम के जनरेटर की वायरिंग की वजह से हुई थी. पुलिस ने बताया था कि मेखलीगंज पुलिस स्टेशन के तहत धारला ब्रिज पर एक घटना हुई. जहां यात्रियों को लेकर जलपेश जा रही पिकअप वैन को करंट लग गया. जांच से पता चला था कि गाड़ी के पीछे लगे जनरेटर (DJ सिस्टम) की वायरिंग की वजह से यह हादसा हुआ. पुलिस अधिकारी ने आगे बताया था कि सभी लोगों को सरकारी अस्पताल में ले जाया गया. वहां मौजूद मेडिकल ऑफिसर ने 27 में से 16 लोगों को बेहतर इलाज के लिए जलपाईगुड़ी डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल रेफर कर दिया था. वहीं 10 लोगों को मृत घोषित कर दिया था. सभी लोग सीतलकुची इलाके के रहने वाले थे.

Also Read: बंगाल के Undecided 60 लाख वोटरों में 24 लाख केवल तीन जिलों से, तीनों तृणमूल का गढ़

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel