[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता बंगाल में श्रमिकों के लिए लागू होगा नया वेतनमान, अकुशल श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 10,558 रुपए

बंगाल में श्रमिकों के लिए लागू होगा नया वेतनमान, अकुशल श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 10,558 रुपए

0
बंगाल में श्रमिकों के लिए लागू होगा नया वेतनमान, अकुशल श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 10,558 रुपए

कोलकाता से शिव कुमार राउत की रिपोर्ट

West Bengal Minimum Wages: पश्चिम बंगाल सरकार अलग-अलग उद्योगों में काम करने वाले मजदूरों के लिए नया न्यूनतम वेतनमान 1 जुलाई से लागू करने जा रही है. राज्य के श्रम मंत्री अर्जुन सिंह ने इसकी घोषणा की है. उन्होंने बताया कि नया वेतनमान पूरे राज्य में 2 जोन ‘ए’ और ‘बी’ में लागू होगा. जोन-ए में चार क्षेत्रों को शामिल किया गया और बाकी क्षेत्रों को जोन-बी में रखा गया है.

जोन ‘ए’ में होंगे ये क्षेत्र

  1. नगरपालिका क्षेत्र
  2. नोटिफाइड एरिया
  3. विकास प्राधिकरण के तहत आने वाले एरिया
  4. थर्मल पावर प्लांट के पास की टाउनशिप

अकुशल, अर्द्धकुशल, कुशल और अति कुशल श्रमिकों का वेतनमान

  • नयी दर के मुताबिक, जोन ‘ए’ में अनस्किल्ड यानी अकुशल श्रमिकों के लिए महीने का न्यूनतम वेतन 10,558 रुपए तय किया गया है. यह प्रतिदन 406 रुपए के बराबर है. जोन ‘बी’ में अकुशल श्रमिकों के लिए एक महीने का न्यूनतम वेतन 9,760 रुपए या हर दिन के 375 रुपए होगा.
  • अर्द्धकुशल श्रमिकों के लिए महीने का न्यूनतम वेतन जोन ‘ए’ में 11,615 रुपए और जोन ‘बी’ में 10,733 रुपए तय किया गया है.
  • कुशल श्रमिकों के लिए महीने का न्यूनतम वेतन जोन ‘ए’ में 12,777 रुपए और जोन ‘बी’ में 11,807 रुपए होगा.
  • अति कुशल श्रमिकों का न्यूनतम वेतन जोन ‘ए’ में 14,054 रुपए और जोन ‘बी’ में 12,990 रुपए होगा.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

31 खास उद्योगों व सेवाओं में लागू होगा नया वेतनमान

नया वेतनमान ऑटोमोबाइल गैरेज, बिस्किट कारखाना, बॉटलिंग, क्लिनिकल लैब, कूरियर सर्विस, होटल और रेस्टोरेंट, आइटी उद्योग, सिक्यूरिटी सर्विस, ब्यूटी पार्लर, लकड़ी और फर्नीचर उद्योग समेत कुल 31 खास उद्योगों व सेवाओं में लागू होगा.

West Bengal Minimum Wages: सप्ताह में अधिकतम 48 घंटे काम

श्रम मंत्री ने कहा है कि नये नियम में दिन में 8 घंटे और सप्ताह में अधिकतम 48 घंटे काम की लिमिट तय की गयी है. कामगारों को नियुक्त करने वाली कंपनियों के लिए इसका पालन करना अनिवार्य होगा.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 16000 रुपए तक बढ़ जायेगी बेसिक सैलरी

25 फीसदी डीए मिला, तो बंगाल के सीनियर ऑफिसर्स के अकाउंट में आयेंगे 3 लाख रुपए

Previous article भागलपुर में यार्ड जा रहे इंजन पर पथराव, शीशा टूटा, लोको पायलट घायल
Next article श्रद्धालु ध्यान दें : शहर के पांच प्रमुख मंदिरों की नई समय-सारणी जारी, जानें कब खुलेंगे पट और कब मिलेगी महाप्रसाद
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel