[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता बंगाल में तांडव मचायेगा काल बैसाखी! कई जिलों के लिए येलो अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी

बंगाल में तांडव मचायेगा काल बैसाखी! कई जिलों के लिए येलो अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी

0
बंगाल में तांडव मचायेगा काल बैसाखी! कई जिलों के लिए येलो अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी
कोलकाता के आसमान में छाये बादल.

West Bengal Kalbaisakhi Alert: पश्चिम बंगाल में भीषण गर्मी के बीच प्रकृति का मिजाज बदलने वाला है. अलीपुर मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में काल बैसाखी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. बृहस्पतिवार को कोलकाता समेत दक्षिण और उत्तर बंगाल के विभिन्न जिलों में गरज के साथ भारी बारिश और तेज आंधी चलने की संभावना है.

अचानक तूफान आने और बिजली गिरने की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार, कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. अचानक आने वाले इस तूफान और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

दक्षिण बंगाल के इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

अलीपुर मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार, दक्षिण बंगाल के कई जिलों में दोपहर या शाम तक मौसम बिगड़ सकता है. बांकुड़ा, पूर्व और पश्चिम बर्धमान, बीरभूम, नदिया और उत्तर 24 परगना जिले में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ वज्रपात (Lightning) की चेतावनी दी गयी है. इन क्षेत्रों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं नुकसान पहुंचा सकती हैं. कोलकाता में दिन भर बादल छाये रहेंगे और दोपहर बाद बारिश होने के आसार हैं, जिससे चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जंगलमहल में गर्मी और उमस का डबल अटैक

एक तरफ बारिश का अलर्ट है, तो दूसरी तरफ दक्षिण बंगाल के कुछ हिस्सों में गर्मी का सितम भी जारी रहेगा. पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम बर्धमान, झारग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर के कुछ इलाकों में हॉट एंड ह्यूमिड (गर्म और उमस भरी) स्थिति बनी रहेगी. हालांकि, यहां भी गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

उत्तर बंगाल में शनिवार तक जारी रहेगी बारिश

पहाड़ों और तराई वाले इलाकों में भी मौसम मेहरबान रहने वाला है. दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कलिम्पोंग जिलों में शनिवार तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश जारी रहने का अनुमान है. कूचबिहार और अलीपुरदुआर में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है. यहां 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

West Bengal Kalbaisakhi Alert: प्रशासन ने दी सावधान रहने की सलाह

मौसम विभाग ने कहा है कि अचानक आने वाले तूफान और बिजली गिरने (Thunderstorm Activity) के दौरान लोग खुले मैदानों या पेड़ों के नीचे न रहें. किसानों को भी अपनी कटी हुई फसल सुरक्षित स्थानों पर रखने को कहा गया है. अगले कुछ दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम का यह अस्थिर मिजाज बना रहेगा.

अगले 7 दिनों का मौसम पूर्वानुमान (Weather Forecast)

  • 16 अप्रैल : आसमान में बादल छाये रहेंगे. 40-50 किमी/घंटा की हवाओं के साथ मध्यम बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड रहेगा.
  • 17 अप्रैल : हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. तापमान 25 डिग्री सेंटीग्रेड से 35 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहेगा.
  • 18 अप्रैल : शाम को छिटपुट गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं, हालांकि दिन में उमस बनी रहेगी.
  • 19 अप्रैल : मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा, लेकिन आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. तापमान 36 डिग्री सेंटीग्रेड तक जा सकता है.
  • 20 अप्रैल : उमस भरी गर्मी के बीच कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना है.
  • 21 अप्रैल : आसमान साफ रहेगा और मौसम दोबारा गर्म होने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें

मौसम : बंगाल के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश, आया IMD का अलर्ट

Previous article जेल वार्डर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास यहां से करें अप्लाई
Next article कपड़े दिखेंगे नए जैसे, अपनाएं घर पर इस्त्री के ये 5 प्रो टिप्स जरूर 
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel