[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता 600 करोड़ के साइबर स्कैम में उद्योगपति पवन रुईया कोलकाता से गिरफ्तार

600 करोड़ के साइबर स्कैम में उद्योगपति पवन रुईया कोलकाता से गिरफ्तार

0
600 करोड़ के साइबर स्कैम में उद्योगपति पवन रुईया कोलकाता से गिरफ्तार

West Bengal Cyber Scam| कोलकाता, विकास गुप्ता : पश्चिम बंगाल पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने मंगलवार को मशहूर उद्योगपति पवन रुईया को गिरफ्तार कर लिया. यह गिरफ्तारी कोलकाता के न्यू टाउन स्थित वेस्टिन होटल के सामने से मंगलवार शाम करीब 4:45 बजे हुई. रुईया पर निवेश के नाम पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी और मनी लाउंडरिंग के गंभीर आरोप हैं.

  • हाईकोर्ट से मिली राहत की समयसीमा खत्म होते ही बंगाल पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार
  • देशभर के विभिन्न थानों में गिरोह के खिलाफ साइबर धोखाधड़ी की 1379 शिकायतें

अदालत से झटका लगते ही हुई गिरफ्तारी

पवन रुईया और उनके परिवार को अब तक कलकत्ता हाईकोर्ट का सुरक्षा कवच मिला हुआ था. कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी थी. 31 मार्च को हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर लगी रोक हटा ली. कोर्ट का आदेश जारी होने के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने घेराबंदी कर पवन रुईया को गिरफ्तार कर लिया.

93 लाख की ठगी से खुला 600 करोड़ का राज

पुलिस ने बताया कि इस मामले की शुरुआत विधाननगर निवासी स्वपन कुमार मंडल की शिकायत से हुई थी. उन्हें एक मोबाइल ऐप के जरिये निवेश करने पर भारी मुनाफे का झांसा देकर उनसे 93 लाख रुपये ठग लिये गये. जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि यह पैसा पवन रुईया के कंटोरल वाली फर्जी कंपनियों के बैंक खातों में जमा किये गये. इन खातों का संचालन कोलकाता के ‘रुईया सेंटर’ से रुईया के निर्देश ही होता था.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर विदेश भेजे जाते थे रुपए

पुलिस की जांच में सामने आया कि यह केवल एक व्यक्ति की ठगी का मामला नहीं है. नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में साइबर धोखाधड़ी की 1379 शिकायतें इस गिरोह और पवन रुईया से जुड़ी हैं. यह गिरोह ठगी के पैसों को ठिकाने लगाने और विदेशों में भेजने के लिए क्रिप्टोकरेंसी का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल कर रहा था.

दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुआ था राहुल वर्मा

इस मामले में पुलिस पहले ही राहुल वर्मा नामक एक आरोपी को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर चुकी है. वह लंदन भागने की फिराक में था. पवन रुईया पर अब धोखाधड़ी (420), जालसाजी (467/471) और संगठित अपराध जैसी धाराओं के तहत मुकदमा चलाया जायेगा. पुलिस रुईया को रिमांड पर लेकर इस अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट की परतें खोलने की तैयारी में है.

इसे भी पढ़ें

कोलकाता में कॉल सेंटर खोल ठगी कर रहे थे झारखंड के साइबर अपराधी

नायाब मामला : साइबर क्राइम थाने में दर्ज हो गया रेप केस

Previous article बरपानी में सोलर माइक्रो ग्रिड शुरू, नौ गांवों में जलेगी बिजली
Next article साइबर ठगी की शिकार हो गईं हंसडीहा की जिला परिषद सदस्य, खाते से उड़ाए 3 लाख
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel