[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता जमानत के बाद पहली बार बेहला पश्चिम पहुंचे TMC के निलंबित नेता पार्थ चटर्जी

जमानत के बाद पहली बार बेहला पश्चिम पहुंचे TMC के निलंबित नेता पार्थ चटर्जी

0
जमानत के बाद पहली बार बेहला पश्चिम पहुंचे TMC के निलंबित नेता पार्थ चटर्जी
पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी.

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबित नेता पार्थ चटर्जी 3 साल से अधिक समय के बाद अपने विधानसभा क्षेत्र बेहला पश्चिम पहुंचे एसएससी भर्ती घोटाले में गिरफ्तार होने के बाद जेल से जमानत पर रिहाई के बाद यह उनका पहला सार्वजनिक दौरा था.

अर्पिता चटर्जी के घर से मिले थे 50 करोड़ रुपए

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 23 जुलाई 2022 को पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार किया था. उनकी करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के फ्लैट से कथित तौर पर 50 करोड़ रुपए नकद बरामद होने के बाद उनकी गिरफ्तारी हुई थी. इस मामले में पार्थ चटर्जी करीब 3 साल 3 महीने तक जेल में रहे. पिछले वर्ष नवंबर में उन्हें जमानत मिली थी.

मैंने व्यक्तिगत रूप से अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा किया. लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए मेरा कार्यालय भी पूरे समय खुला रहा. प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया कि सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रहें.

पार्थ चटर्जी, विधायक, बेहला पश्चिम

नाकतला में पार्थ चटर्जी ने की पत्रकारों से बात

शनिवार को दक्षिण कोलकाता के नाकतला स्थित अपने आवास से निकलते समय पार्थ चटर्जी ने पत्रकारों से बातचीत की. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर अपने क्षेत्र के लोगों से मिलने, उनकी समस्याएं सुनने और उनके साथ संबंधों को फिर से मजबूत करने के लिए निकले हैं. इसके लिए इससे बेहतर मौका नहीं हो सकता.

  • 50 करोड़ रुपए मिले थे अर्पिता चटर्जी के फ्लैट से
  • 39 महीने तक जेल में बिताये पार्थ चटर्जी ने
  • नवंबर 2025 में पार्थ चटर्जी को मिली थी जमानत

कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मिले पार्थ

ममता बनर्जी के बेहद करीबी नेता रहे पार्थ चटर्जी ने बेहला पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों से मुलाकात की. उन्होंने बताया कि उनके कार्यालय को लगातार खुला रखा गया था, ताकि लोगों की शिकायतें सुनी जा सकें. प्रशासन ने भी यह सुनिश्चित किया कि क्षेत्र में सेवाएं सुचारु रूप से चलती रहें.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

West Bengal Elections 2026 पर बोले पार्थ- यह मेरे हाथ में नहीं

हालांकि, आगामी विधानसभा चुनाव 2026 में दोबारा इसी सीट से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कोई जवाब देने से इनकार कर दिया. पार्थ चटर्जी ने कहा – यह मेरे हाथ में नहीं है.

सक्रिय राजनीति से लंबे समय तक दूर रहे पार्थ चटर्जी

एसएससी भर्ती घोटाला सामने आने के बाद उनको जेल जाना पड़ा और उसके बाद से पार्थ चटर्जी सक्रिय राजनीति से दूर हो गये थे. इसलिए उनकी वापसी को राजनीतिक हलकों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अब उनके क्षेत्र में लौट आने के बाद आगामी चुनावी समीकरणों पर भी नजर रखी जा रही है.

इसे भी पढ़ें

इडी ने कोर्ट में कहा- अर्पिता के फ्लैट से बरामद 50 करोड़ रुपये पार्थ के ही

पार्थ की संपत्तियों को लेकर इडी के हाथ लगे अहम तथ्य

पश्चिम बंगाल : ईडी ने शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में पार्थ चटर्जी के करीबी बप्पादित्य दासगुप्ता को किया तलब

शिक्षक भर्ती घोटाला : ईडी ने पार्थ चटर्जी के करीबी को फिर किया तलब

Previous article बिहार की कला का दुनिया में बजेगा डंका, रांटी और रैयाम समेत इन 4 गांव बनेंगे कला-संस्कृति के हब
Next article इरफान पठान ने भारतीय बल्लेबाजों को किया अलर्ट, इस अफ्रीकी गेंदबाज को बताया खतरा
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel