[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता बंगाल में टूट जायेगा पहले चरण का 93 प्रतिशत वाला रिकॉर्ड? CEO मनोज अग्रवाल ने बताया पूरा हाल

बंगाल में टूट जायेगा पहले चरण का 93 प्रतिशत वाला रिकॉर्ड? CEO मनोज अग्रवाल ने बताया पूरा हाल

0
बंगाल में टूट जायेगा पहले चरण का 93 प्रतिशत वाला रिकॉर्ड? CEO मनोज अग्रवाल ने बताया पूरा हाल
कोलकाता में मतदाताओं में वोटिंग के प्रति दिखा जबर्दस्त उत्साह.

West Bengal Election 2026 Phase 2 Voting Percentage: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान का उत्साह चरम पर है. छिटपुट घटनाओं के बीच राज्य की 142 सीटों पर मतदाता बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के उत्सव में हिस्सा ले रहे हैं.

3 बजे ही 78.68 प्रतिशत वोट

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि अपराह्न 3 बजे तक ही 78.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया जा चुका है. जिस रफ्तार से लोग बूथों पर पहुंच रहे हैं, उसे देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार पहले चरण में बने 93 प्रतिशत वोटिंग का ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी टूट सकता है.

रिकॉर्डतोड़ वोटिंग की उम्मीद : मनोज अग्रवाल

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने मतदान की सुचारू प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि पहले चरण में बंगाल ने 93 प्रतिशत मतदान करके पूरे देश को चौंका दिया. इस बार हमारा लक्ष्य उस आंकड़े को पार करना है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की भारी तैनाती की गयी है. कड़े सुरक्षा पहरे में छिटपुट शिकायतों को छोड़कर पूरे राज्य से शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सीईओ की अपील : घर से निकलें और वोट दें

मनोज अग्रवाल ने शहरी और ग्रामीण, दोनों क्षेत्रों के मतदाताओं से विशेष अपील की है. सीईओ ने बहुमंजिली इमारतों में रहने वाले लोगों से आग्रह किया है कि वे घरों से बाहर निकलें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें. निर्वाचन आयोग की अपेक्षा है कि मतदाता सूची में शामिल प्रत्येक व्यक्ति बूथ तक पहुंचे. उन्होंने कहा कि प्रशासन ने सुनिश्चित किया है कि हर मतदाता बिना किसी डर या दबाव के अपना वोट डाल सके.

इसे भी पढ़ें : क्या बंगाल में गुंडा राज है? भवानीपुर के बूथ पर धरने पर बैठीं ममता बनर्जी, शुभेंदु अधिकारी ने किया पलटवार

West Bengal Election 2026 Phase 2 Voting Percentage: 3.21 करोड़ मतदाताओं में उत्साह

आज के इस अंतिम चरण में 3.21 करोड़ मतदाता 142 निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं. सुबह से ही बूथों पर लंबी कतारें हैं. खासकर महिला मतदाताओं और युवाओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है. संवेदनशील बूथों की वेबकास्टिंग और ड्रोन से निगरानी की जा रही है, ताकि कहीं भी धांधली की गुंजाइश न रहे.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026: दक्षिण बंगाल की 142 सीटों पर महामुकाबला, भवानीपुर में ममता-शुभेंदु की प्रतिष्ठा दांव पर

ममता बनर्जी को लड़ाई, लड़ाई, लड़ाई चाई : नंदीग्राम की हार के बाद भवानीपुर में ‘फाटाफाटी खेला’, 60 हजार का टार्गेट

शुभेंदु अधिकारी का ‘हिंदुत्व’ अवतार : श्रीखोल बजाकर संकीर्तन और 500 किमी का सफर, 35 साल तक नहीं देखी फिल्म

बंगाल चुनाव में ‘सिंघम’ और ‘पुष्पा’ की एंट्री : अजय पाल शर्मा पर भड़के TMC के जहांगीर खान, बोले- झुकेगा नहीं…

Previous article Bhagalpur News : कहलगांव में 12 हजार पेंशन लाभार्थियों की पेंशन अटकी
Next article Motihari News: चकिया और पिपरा को मिला आरओबी तोहफा, सांसद संग डीआरएम निरीक्षण
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel