[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता 2021 में ममता बनर्जी नंदीग्राम में हारीं, इस बार भवानीपुर भी हारेंगी, शुभेंदु अधिकारी के नामांकन में गरजे अमित शाह

2021 में ममता बनर्जी नंदीग्राम में हारीं, इस बार भवानीपुर भी हारेंगी, शुभेंदु अधिकारी के नामांकन में गरजे अमित शाह

0
2021 में ममता बनर्जी नंदीग्राम में हारीं, इस बार भवानीपुर भी हारेंगी, शुभेंदु अधिकारी के नामांकन में गरजे अमित शाह

West Bengal Election 2026 News: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का सबसे बड़ा ‘पावर गेम’ गुरुवार को दक्षिण कोलकाता की सड़कों पर देखने को मिला. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर में खूब गरजे. उन्होंने भवानीपुर को बंगाल में सत्ता परिवर्तन का ‘प्रवेश द्वार’ करार दिया. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के नामांकन समारोह को अमित शाह ने हाई-वोल्टेज रोड शो के जरिये ‘शक्ति प्रदर्शन’ में तब्दील कर दिया. अमित शाह ने साफ कहा कि बंगाल में असली बदलाव का ‘शॉर्टकट’ ममता बनर्जी को उनकी अपनी ही सीट पर हराना है.

शुभेंदु से बोले अमित शाह- नंदीग्राम नहीं, भवानीपुर चुनो

कोलकाता के हाजरा क्रॉसिंग पर समर्थकों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने एक बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि शुभेंदु अधिकारी अपने पारंपरिक गढ़ नंदीग्राम से ही लड़ना चाहते थे, लेकिन उन्होंने खुद शुभेंदु को राजी किया. शाह ने कहा- मैंने शुभेंदु दा से कहा कि सिर्फ नंदीग्राम नहीं, आपको ममता बनर्जी के घर में घुसकर उन्हें वहीं हराना है. वर्ष 2021 में वह नंदीग्राम में हारीं थीं, इस बार भवानीपुर भी हारेंगी.

अमित शाह का ‘शॉर्टकट’ फॉर्मूला

अमित शाह ने गणित समझाते हुए कहा कि वैसे तो भाजपा को बहुमत के लिए 170 सीटें जीतनी होंगी, लेकिन भवानीपुर की एक जीत ही पूरे राज्य की राजनीति पलट देगी. उन्होंने भवानीपुर के मतदाताओं से अपील की कि वे पूरे बंगाल की ‘मुक्ति’ के लिए शुभेंदु अधिकारी को भारी अंतर से जितायें. अमित शाह ने यह भी घोषणा की कि वह चुनाव प्रचार के दौरान 15 दिन पश्चिम बंगाल में ही रहेंगे, जो दर्शाता है कि भाजपा इस बार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

West Bengal Election 2026 News: घुसपैठ और सुरक्षा पर तीखा प्रहार

रोड शो के दौरान अमित शाह ने भाजपा के कोर मुद्दों को भी धार दी. उन्होंने कहा कि बंगाल की सीमाएं पूरी तरह सील होनी चाहिए और घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकाला जाना चाहिए. केंद्रीय गृह मंत्री ने आरोप लगाया कि घुसपैठ के कारण बंगाल का अस्तित्व ही खतरे में पड़ गया है. इसे केवल नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ही बचा सकती है.

शुभेंदु अधिकारी बोले- यह बंगाल को मुक्त कराने का चुनाव

नामांकन करने से पहले भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी ने भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण के मुद्दों पर ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि 2026 की यह लड़ाई केवल सरकार बदलने की नहीं, बल्कि बंगाल को सिंडिकेट राज से मुक्त कराने की जंग है. इसके बाद कड़े सुरक्षा घेरे में अमित शाह और शुभेंदु अधिकारी एक ही वाहन पर सवार होकर नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे.

इसे भी पढ़ें

शुभेंदु के नामांकन में शाह का मेगा शो, बोले- घुसपैठियों ने बंगाल को दीमक की तरह चाटा, अस्तित्व बचाने का आखिरी मौका

चुनाव के दौरान बंगाल में डेरा डालेंगे अमित शाह, भाजपा की जीत का बताया शॉर्टकट

ममता दीदी जा रही हैं, कमल खिल रहा है, शमिक-सुकांत का दावा, उत्तर बंगाल और जंगलमहल में उमड़ा जनसैलाब

किसानों के लिए ‘फांसी का फंदा’ बन गया बंगाल का ‘सोना’, 15 साल में 136 मौत पर भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार को घेरा

Previous article डीएसपीएमयू में कुलपति का औचक निरीक्षण, परीक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Next article ओके ::: सिम्बायोसिस पब्लिक स्कूल में नया सत्र शुरू
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel