[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता दिलीप घोष को गांवों की जिम्मेदारी, अग्निमित्रा संभालेंगी ‘नारी शक्ति’, देखें बंगाल में किसे कौन-सा मंत्रालय मिला

दिलीप घोष को गांवों की जिम्मेदारी, अग्निमित्रा संभालेंगी ‘नारी शक्ति’, देखें बंगाल में किसे कौन-सा मंत्रालय मिला

0
दिलीप घोष को गांवों की जिम्मेदारी, अग्निमित्रा संभालेंगी ‘नारी शक्ति’, देखें बंगाल में किसे कौन-सा मंत्रालय मिला
शुभेंदु अधिकारी की कैबिनेट में शामिल 5 मंत्री.

West Bengal Cabinet Ministers Portfolio: पश्चिम बंगाल में नयी सरकार के गठन के साथ ही अब प्रशासनिक कामकाज ने रफ्तार पकड़ ली है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार से अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों को विभाग आवंटित कर दिये. ब्रिगेड परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में जिन 5 दिग्गज नेताओं ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी, अब उन्हें उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गयीं हैं.

दिलीप घोष पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री बने

पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और अनुभवी नेता दिलीप घोष को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की कमान सौंपी गयी है. वे पशु संसाधन विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभालेंगे. पंचायत विभाग मिलना इस बात का संकेत है कि भाजपा गांवों में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है.

नीशीथ प्रमाणिक को उत्तर बंगाल विकास मंत्रालय

कूचबिहार के कद्दावर नेता नीशीथ प्रमाणिक को उत्तर बंगाल विकास मंत्रालय का प्रभार दिया गया है. इसके साथ ही वे राज्य के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री भी होंगे.

इसे भी पढ़ें : SIR देश का सबसे बड़ा घोटाला, 2026 में गिर जायेगी मोदी सरकार, ममता बनर्जी की भविष्यवाणी, EVM को लेकर किया आगाह

अग्निमित्रा पॉल और अशोक कीर्तनिया का बढ़ा कद

आसनसोल की लोकप्रिय नेता अग्निमित्रा पॉल को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय दिया गया है. उन्हें नगर विकास (Urban Affairs) विभाग की भी जिम्मेदारी सौंपी गयी है. मतुआ समुदाय के प्रभाव वाले क्षेत्रों से आने वाले अशोक कीर्तनिया को राज्य का नया खाद्य मंत्री बनाया गया है. बंगाल जैसे राज्य में खाद्य विभाग बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. रानीबांध के विधायक खुदीराम टुडू को आदिवासी विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गयी है. इसके साथ ही वे पर्यटन विभाग के मंत्री भी होंगे.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

West Bengal Cabinet: एक्शन मोड में नयी सरकार

ब्रिगेड में शपथ ग्रहण के बाद से ही कयास लगाये जा रहे थे कि किसे कौन-सा विभाग मिलेगा. सोमवार को विभागों की घोषणा के साथ ही यह साफ हो गया है कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंत्रियों के चयन में क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों का पूरा ध्यान रखा है. उत्तर बंगाल से जंगलमहल तक के प्रतिनिधित्व को कैबिनेट में प्रमुखता दी गयी है.

इसे भी पढ़ें

40 साल का संघर्ष और आंखों में खुशी के आंसू, भाजपा की जीत पर क्या बोलीं माखनलाल सरकार की पत्नी

13 साल बाद राइटर्स बिल्डिंग लौटेगा बंगाल सचिवालय, बीबीडी बाग के छोटे दुकानदारों की चमकेगी किस्मत

कोलकाता में 207 कमल फूल से हुआ शुभेंदु अधिकारी का महा-स्वागत, सीएम बोले- मोदी मंत्र पर चलेगी बंगाल सरकार

बंगाल में आज से आयुष्मान योजना लागू, जानें शुभेंदु कैबिनेट की पहली बैठक में किन 6 एजेंडों पर लगी मुहर

Previous article PBKS vs DC: प्रियांश-अय्यर का अर्धशतक, पंजाब किंग्स ने बनाए 210 रन
Next article पूर्णिया-सहरसा रेल लाइन पर बढ़ेगी रफ्तार, 130 KMPH स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेनें
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel