[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता पुलिस ने 8 आईपीएस को बनाया नोडल ऑफिसर, सोशल मीडिया से VVIP सुरक्षा तक रखेंगे नजर

पुलिस ने 8 आईपीएस को बनाया नोडल ऑफिसर, सोशल मीडिया से VVIP सुरक्षा तक रखेंगे नजर

0
पुलिस ने 8 आईपीएस को बनाया नोडल ऑफिसर, सोशल मीडिया से VVIP सुरक्षा तक रखेंगे नजर

West Bengal Assembly Election 2026 Nodal Officers: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर पश्चिम बंगाल पुलिस ने अहम प्रशासनिक कदम उठाया है. पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी करके विभिन्न महत्वपूर्ण प्रकोष्ठों के लिए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को स्टेट लेवल नोडल ऑफिसर नियुक्त किया है.

West Bengal Assembly Election 2026 Nodal Officers Bengal Police
बंगाल पुलिस की ओर से जारी आदेश.

डीजी की सहमति से जारी हुआ आदेश

आदेश में कहा गया है कि ये नियुक्तियां चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत की गयी हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था, निगरानी और समन्वय बेहतर तरीके से सुनिश्चित किया जा सके. आदेश में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल के डीजी एवं आईजीपी से सहमति मिलने के बाद ये आदेश जारी किये गये हैं.

इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

चुनाव से संबंधित सेलतैनात अधिकारी का नाम
सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल एवं मैनेजमेंट टीम (SMMMT)सुनील कुमार यादव, आईपीएस (डीआईजी, कोस्टल सिक्यूरिटी)
ट्रांसपोर्टसब्यसाची रमन मिश्रा, आईपीएस (आईजीपी, CIF
फोर्स मैनेजमेंट सिस्टम एवं ऑटो रैंडमाइजेशन प्रक्रियाअंजली सिंह, आईपीएस (डीआईजी, ट्रैफिक)
वेलफेयरकृष्णाकली लाहिड़ी, आईपीएस (डीआईजी, प्लानिंग एंड वेलफेयर)
कम्युनिकेशन प्लानकंकर प्रसाद बारुई, आईपीएस (डीआईजी, टेलीकम्युनिकेशन)
ट्रेनिंगराशिद मुनीर खान, आईपीएस (डीआईजी, HQRS)
वीवीआईपी/वीआईपी सुरक्षाअव्वरु रवींद्रनाथ, आईपीएस (डीआईजी, सिक्योरिटी)
पोस्टल बैलेटविश्वजीत घोष, आईपीएस (डीआईजी, लीगल)
स्रोत : पश्चिम बंगाल पुलिस

चुनावी तैयारी में प्रशासनिक सख्ती

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग से लेकर पोस्टल बैलट और वीवीआईपी सुरक्षा तक अलग-अलग अनुभागों के लिए नोडल अधिकारी तय किये जाने से स्पष्ट है कि प्रशासनिक स्तर पर विधानसभा चुनाव 2026 की बड़े पैमाने पर तैयारी शुरू हो गयी है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल होगी अहम

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल की सक्रियता चुनाव के दौरान फर्जी खबरों, अफवाहों और आचार संहिता उल्लंघन पर नजर रखने में अहम भूमिका निभायेगी. फोर्स मैनेजमेंट और ऑटो रैंडमाइजेशन प्रोसेस निष्पक्ष तैनाती सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है.

इसे भी पढ़ें

ममता बनर्जी के खिलाफ ईडी की याचिका पर सुनवाई 18 मार्च को

पश्चिम बंगाल से चुने जायेंगे 5 राज्यसभा सदस्य, 16 मार्च को होगी वोटिंग

बंगाल की राजनीति में राम-कृष्ण की एंट्री, अमित शाह की मायापुर यात्रा के बाद TMC और BJP में छिड़ी जंग

भाजपा नेता को फिल्मी अंदाज में धमकी, घर के सामने रखवाये सफेद फूल, धोती और अगरबत्ती

Previous article Giridih News :बिना अनुमति के कृषि योग्य भूमि पर पोल गाड़ने का ग्रामीणों ने किया विरोध
Next article Giridih News :बाल विवाह रोकथाम को ले कार्यशाला, दिलायी गयी शपथ
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel