[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता बंगाल चुनाव 2026: 63 लाख वोटर गायब और ‘अस्मिता’ की जंग, ममता बनर्जी बचा पायेंगी अपना किला?

बंगाल चुनाव 2026: 63 लाख वोटर गायब और ‘अस्मिता’ की जंग, ममता बनर्जी बचा पायेंगी अपना किला?

0
बंगाल चुनाव 2026: 63 लाख वोटर गायब और ‘अस्मिता’ की जंग, ममता बनर्जी बचा पायेंगी अपना किला?

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल की सत्ता पर काबिज होने के लिए बिछने वाली चुनावी बिसात इस बार केवल वादों और नारों तक सीमित नहीं रहने वाली है. राज्य की सियासी हवा में इस समय बंगाली अस्मिता, मतदाता सूची से लाखों नामों का गायब होना और शहरी आबादी के बीच पनपता गहरा असंतोष जैसे मुद्दे घुले हुए हैं, जो किसी भी समय बड़ा उलटफेर कर सकते हैं.

बंगाली पहचान की ढाल तैयार कर रहीं ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ‘बाहरी बनाम भीतरी’ के अपने आजमाये हुए फॉर्मूले के साथ ‘बंगाली पहचान’ की ढाल तैयार कर रही हैं, तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) घुसपैठ और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को हथियार बनाकर तृणमूल के किले में सेंध लगाने की फिराक में है. इन सबके बीच, मतदाता सूची में हुए ऐतिहासिक बदलावों ने राज्य के राजनीतिक भविष्य को एक ऐसी अनिश्चितता की मोड़ पर ला खड़ा किया है, जहां हर एक सीट का गणित अब नये सिरे से लिखा जा रहा है.

वोटर लिस्ट का ‘महा-बदलाव’ और नागरिकता का डर

बंगाल चुनाव से ठीक पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) ने राज्य में एक अभूतपूर्व स्थिति पैदा कर दी है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मतदाता सूची से लगभग 63.66 लाख नाम हटा दिये गये हैं, जिससे मतदाताओं की कुल संख्या 7.66 करोड़ से घटकर करीब 7.04 करोड़ रह गयी है. इसके अतिरिक्त, 60.06 लाख और नाम अभी विचाराधीन हैं, जिसने सीमावर्ती जिलों और शहरी क्षेत्रों में राजनीतिक दलों के समीकरण बिगाड़ दिये हैं. विशेष रूप से मतुआ समुदाय और प्रवासियों के बीच अपनी पहचान और चुनावी समावेशन को लेकर गहरी आशंकाएं घर कर गयीं हैं, जो 50 से अधिक विधानसभा सीटों पर निर्णायक प्रभाव रखते हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अस्मिता की राजनीति और ‘बाहरी’ का नैरेटिव

तृणमूल कांग्रेस एक बार फिर ‘बंगाली उप-राष्ट्रवाद’ को हवा देकर भाजपा को घेरने की रणनीति पर काम कर रही है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाजपा शासित राज्यों में बांग्ला भाषियों पर होने वाले कथित हमलों और ‘बंगाली पहचान’ पर प्रहार को मुद्दा बनाकर मतदाताओं को भावनात्मक रूप से लामबंद कर रही हैं. उनके लिए ‘बहिरागत’ (बाहरी) का मुद्दा पिछले चुनावों में न केवल कारगर साबित हुआ है, बल्कि इसने भगवा ब्रिगेड को राज्य के सांस्कृतिक परिदृश्य से अलग-थलग करने में भी मदद की.

शहरी असंतोष : ‘रिक्लेम द नाइट’ और सत्ता विरोधी लहर

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की घटना के बाद उपजा ‘रिक्लेम द नाइट’ आंदोलन बंगाल के शहरी और अर्ध-शहरी इलाकों में तृणमूल सरकार के खिलाफ एक बड़ा सामाजिक प्रतिरोध बनकर उभरा है. महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों के बीच सुरक्षा और कार्यस्थल पर सुधारों को लेकर उपजा यह आक्रोश सीधे तौर पर सरकारी संस्थानों पर टीएमसी के नियंत्रण को चुनौती दे रहा है. हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने मुख्य विपक्ष को इस आंदोलन से दूर रखा, लेकिन शहरी इलाकों में पनपी यह नाराजगी चुनाव के दौरान एक मजबूत सत्ता विरोधी लहर (Anti-incumbency) में बदल सकती है.

भ्रष्टाचार, उद्योग और जनसांख्यिकी का सवाल

विपक्ष ने भ्रष्टाचार, विशेषकर स्कूल भर्ती घोटाले को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट द्वारा 25,000 से अधिक नियुक्तियों को रद्द करना एक बड़ा मुद्दा बन गया है. दूसरी ओर, भाजपा राज्य को ‘उद्योगों का कब्रिस्तान’ करार देते हुए रोजगार के अभाव और ‘मजदूर निर्यात अर्थव्यवस्था’ जैसे मुद्दों को हवा दे रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद मालदा की रैली में अवैध घुसपैठ के कारण बदलती जनसांख्यिकी और ‘सिंडिकेट राज’ का मुद्दा उठाकर यह साफ कर दिया है कि भाजपा के लिए ध्रुवीकरण और सुरक्षा प्रमुख चुनावी धाराएं होंगी.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026: भवानीपुर समेत 142 विधानसभा सीटों पर 29 अप्रैल को दूसरे चरण में होगी वोटिंग

बंगाल चुनाव 2026: चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल, देखें आपकी विधानसभा सीट पर कब होगा मतदान

विधानसभा चुनाव 2026: बंगाल की इन 294 सीटों पर होगी वोटिंग, एक-एक सीट का नाम यहां देखें

बंगाल में 2 चरण में होंगे चुनाव, 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग, काउंटिंग 4 मई को

Previous article एक अकेला हिंदू भी समाज में परिवर्तन लाने के लिए काफी : राकेश लाल
Next article सांसद ने पुरुलिया आनंद विहार ट्रेन को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel