[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता WB BY-Election : बंगाल में उपचुनाव के तीन सप्ताह पहले से केंद्रीय सुरक्षा बलों की होगी तैनाती

WB BY-Election : बंगाल में उपचुनाव के तीन सप्ताह पहले से केंद्रीय सुरक्षा बलों की होगी तैनाती

0
WB BY-Election : बंगाल में उपचुनाव के तीन सप्ताह पहले से केंद्रीय सुरक्षा बलों की होगी तैनाती

WB BY-Election : पश्चिम बंगाल के छह विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए करीब तीन सप्ताह पहले से ही केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती यहां शुरू हो जायेगी. चुनाव आयोग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आगामी 25 अक्तूबर को ही केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 89 कंपनियां यहां पहुंच रही हैं. जानकारी के अनुसार, सीएपीएफ की कुल 89 कंपनियाें में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 24 कंपनियां, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 30 कंपनियां, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की 12 कंपनियां और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 13 कंपनियां शामिल हैं.

89 कंपनियां 25 अक्तूबर तक पहुंच जायेंगी बंगाल

आयोग के सूत्रों ने बताया कि इन छह निर्वाचन क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों में सीएपीएफ की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करने के लिए कुल 120 कंपनियों की आवश्यकता होगी. इनमें से 89 कंपनियां 25 अक्तूबर तक यहां पहुंच जायेंगी. उल्लेखनीय है कि राज्य के छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए 13 नवंबर को मतदान 23 नवंबर को मतगणना होगी.

Also Read : Train News : सियालदह-गोरखपुर में जुड़ेंगे दो अतिरिक्त जनरल कोच के डिब्बे

छह विधानसभा क्षेत्र में कुल 1583 मतदान केंद्र

बताया गया है कि इन छह विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1,583 मतदान केंद्र हैं, जिनमें से सबसे अधिक 304 मतदान केंद्र पश्चिम मिदनापुर जिले के मेदिनीपुर में हैं, इसके बाद कूचबिहार जिले के सिताई विधानसभा क्षेत्र में 300 मतदान केंद्र, उत्तर 24 परगना जिले के हारोआ में 279, बांकुरा जिले के तालडांगरा में 264, अलीपुरद्वार जिले के मदारीहाट में 226 और उत्तर 24 परगना जिले के नैहाटी विधानसभा क्षेत्र में 210 मतदान केंद्र हैं. जानकारी के अनुसार, चुनाव आयोग ने उपचुनाव के दौरान सभी 1583 मतदान केंद्रों को वेबकास्टिंग के तहत कवर करना चाहती है और इसे लेकर संबंधित जिले के जिला चुनाव अधिकारियों को तैयारी शुरू करने का भी निर्देश दिया गया है.

Also Read : Bengal Weather Update : चक्रवात ‘Dana’ का बंगाल में दिख सकता है असर, अलर्ट जारी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel