[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता मेट्रो की पटरियों पर भरा पानी घंटेभर मेट्रो सेवाएं रहीं बाधित

मेट्रो की पटरियों पर भरा पानी घंटेभर मेट्रो सेवाएं रहीं बाधित

0
मेट्रो की पटरियों पर भरा पानी घंटेभर मेट्रो सेवाएं रहीं बाधित

कोलकाता

. बुधवार का दिन भी कोलकाता मेट्रो रेलवे के यात्रियों की लिए परेशानी भरा रहा. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह कालीघाट और नेताजी भवन स्टेशनों के बीच पटरियों पर पानी भरा देखा गया. थर्ड लाइन पर पानी भरने के बाद मेट्रो अधिकारियों ने तुरंत विद्युत आपूर्ति बंद कर दी. ऐसे में मेट्रो सेवा लगभग घंटे भर के लिए बाधित रही.

पानी भरने के कारण ब्लू लाइन यानी दक्षिणेश्वर-शहीद खुदीराम खंड पर सेवाएं एक घंटे से ज्यादा समय तक बाधित रहीं. एक अधिकारी ने बताया कि पूर्वाह्न करीब 11:20 बजे ब्लू लाइन के भूमिगत हिस्से में पटरियों पर पानी भरने के कारण ट्रेनों की आवाजाही आंशिक रूप से रोक दी गयीं. हालांकि इस दौरान दक्षिणेश्वर से मैदान और महानायक उत्तम कुमार (टॉलीगंज) से शहीद खुदीराम स्टेशन तक अप और डाउन दोनों खंडों में मेट्रो सेवाएं उपलब्ध थीं.

एक अधिकारी ने बताया कि रात भर हुई भारी बारिश के कारण जलभराव हुआ है. मेट्रो अधिकारियों ने जमे पानी को निकालने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य शुरु किये. जिसके बाद प्रभावित हिस्से में फिर से सेवाएं बहाल हो गयीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel