[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता पर्यटकों के लिए विश्वभारती ने हेरिटेज वॉक की शुरुआत की

पर्यटकों के लिए विश्वभारती ने हेरिटेज वॉक की शुरुआत की

0
पर्यटकों के लिए विश्वभारती ने हेरिटेज वॉक की शुरुआत की

संवाददाता, कोलकाता

बोलपुर स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय विश्वभारती के अधिकारियों ने आगंतुकों को परिसर के प्रसिद्ध स्थलों की झलक दिखाने के लिए प्रत्येक रविवार को एक ‘हेरिटेज वॉक’ की शुरुआत की है. विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. विश्वभारती के प्रवक्ता और वरिष्ठ संकाय सदस्य अतिग घोष ने बुधवार को बताया कि पहला ‘हेरिटेज वॉक’ तीन अगस्त को शुरू हुआ था और अब यह प्रत्येक रविवार को प्रशिक्षित गाइड के नेतृत्व में आयोजित किया जायेगा. वर्ष 1921 में शांतिनिकेतन में रबींद्रनाथ टैगोर द्वारा स्थापित विश्वभारती एक अद्वितीय संस्थान है, जो भारतीय परंपराओं और वैश्विक शैक्षिक आदर्शों का संगम है. उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के साथ-साथ बीरभूम जिले के बाहर और विदेश से आये सैकड़ों पर्यटकों ने गत रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक ‘हेरिटेज वॉक’ में भाग लिया. अधिकारी ने बताया कि आगंतुकों ने कांच की दीवारों वाले ‘उपासना गृह’, ‘उत्तरायण’ परिसर, ‘कला भवन’ और ‘रबींद्र भवन संग्रहालय’ जैसे स्थानों का भ्रमण किया और विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त गाइड ने उन्हें इन स्थानों के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व से अवगत कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel