[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता विचाराधीन मतदाताओं को भी मिले मतदान का अधिकार

विचाराधीन मतदाताओं को भी मिले मतदान का अधिकार

0
विचाराधीन मतदाताओं को भी मिले मतदान का अधिकार

वाममोर्चा ने सीइओ को सौंपा ज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

वाममोर्चा के चेयरमैन बिमान बसु के नेतृत्व में गुरुवार को वाम प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल से मुलाकात कर विधानसभा चुनाव में विचाराधीन मतदाताओं को मतदान का अधिकार देने की मांग की. इस संबंध में प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा. प्रतिनिधिमंडल में बिमान बसु के साथ वाममोर्चा के अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल थे.

इससे पहले मुख्य चुनाव अधिकारी से मिलने की मांग को लेकर वाम दलों का प्रदर्शन बुधवार से सीइओ कार्यालय के सामने शुरू हुआ था, जो पूरी रात चला. इस दौरान माकपा के प्रदेश सचिव मोहम्मद सलीम, नेता मीनाक्षी मुखर्जी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में साथ दिखे बिमान, नौशाद व हुमायूं

गुरुवार सुबह वाम नेताओं ने फिर से मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के सामने धरना शुरू किया. धरना के दौरान इंडियन सेकुलर फ्रंट (आइएसएफ) के प्रमुख नौशाद सिद्दिकी भी वहां पहुंचे. वह आयोग के कार्यालय में जाना चाहते थे, लेकिन उन्हें रोक दिया गया. दोपहर में बिमान बसु के नेतृत्व में छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मनोज अग्रवाल से मुलाकात कर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा. इसके बाद वाममोर्चा ने अपना धरना वापस ले लिया. इस बीच आम जनता उन्नयन पार्टी के सुप्रीमो हुमायूं कबीर भी चुनाव आयोग के कार्यालय पहुंचे. इस तरह बिमान बसु, नौशाद सिद्दिकी और हुमायूं कबीर चुनाव अधिकारी के कार्यालय के बाहर एक साथ नजर आये.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel