[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता 1.13 करोड़ के सोने के बिस्कुट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

1.13 करोड़ के सोने के बिस्कुट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

0
1.13 करोड़ के सोने के बिस्कुट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

कोलकाता : डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआइ) की कोलकाता जोनल यूनिट ने 2.7 किलो सोने के बिस्कुट के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. जब्त सोने के बिस्कुट की कीमत करीब 1.13 करोड़ रुपये बताया जा रही है. डीआरआइ सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार दोनों तस्करों के नाम लालरेम्पुइया और हृंगडुहकिमा हैं. प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि दोनों म्यांमार से उत्तर पूर्व भारत के रास्ते सोने की तस्करी कर ला रहे थे.

दोनों के बारे में पहले ही डीआरआइ को गुप्त सूचना मिली थी कि 13174 डाउन कंचनजंघा एक्सप्रेस से तस्करी के सोने के साथ दो लोग आ रहे हैं. दोनों व्यक्ति दक्षिणेश्वर रेलवे स्टेशन पर उतरेंगे. इस आधार पर डीआरआइ की टीम शुक्रवार शाम लगभग 18.45 बजे दक्षिणेश्वर रेलवे स्टेशन पहुंची. अधिकारियों ने डाउन प्लेटफॉर्म पर निगरानी बढ़ायी, जहां उक्त ट्रेन आनेवाली थी. लगभग 19.20 बजे दो नंबर प्लेटफॉर्म पर 13174 डाउन कंचनजंघा एक्सप्रेस पहुंची. डीआरआइ ने उक्त ट्रेन से उतरनेवाले दो लोगों को रोका, जो पहले से मिली जानकारी से मेल खाते हुए थे. दोनों की तलाशी ली गयी.

उनके पास से 16 सोने के बिस्कुट बरामद हुए. डीआरआइ के अधिकारी ने बताया कि वे पैंट में अपने कमर के नीचे कैविटी के अंदर काले रंग का टेप लगाकर सोना छिपाये थे. बरामद सोने के बिस्कुट का वजन 2656.900 ग्राम है, जिसका मूल्य एक करोड़ 12 लाख 73 हजार 227 रुपये है. सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत सोने के बिस्कुट जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. गौरतलब है कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में डीआरआइ कोलकाता जोनल यूनिट पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अबतक 278 किलोग्राम तस्करी के सोने जब्त कर चुकी है.

Previous article कोरोना के चार और संदिग्ध मिले, जांच के लिए भेजा गया ब्लड सैंपल
Next article कोरोना के कहर से मध्य कोलकाता के होटलों में पसरा सन्नाटा, 90 प्रतिशत हो चुके खाली
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel