[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता बड़ाबाजार में कैब चालक से मारपीट व लूट में दो अरेस्ट

बड़ाबाजार में कैब चालक से मारपीट व लूट में दो अरेस्ट

0
बड़ाबाजार में कैब चालक से मारपीट व लूट में दो अरेस्ट

पुलिस ने दोनों आरोपियों को फूलबागान से दबोचा

कोलकाता. बड़ाबाजार थाने की पुलिस ने एक कैब चालक की पिटाई कर उसका मोबाइल फोन लूटने के आरोप में दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक जैन व भास्कर यादव के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों को फूलबागान इलाके से पकड़ा और रविवार को बैंकशाल अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने उन्हें 14 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया. पुलिस के अनुसार, यह घटना गत सितंबर महीने की है. बड़ाबाजार थाने में दर्ज शिकायत में बताया गया था कि इलाके में दो कार चालकों के बीच रास्ता देने को लेकर विवाद हुआ. विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने कैब चालक की पिटाई की और उसका मोबाइल फोन छीन लिया. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और तकनीकी निगरानी के आधार पर दोनों आरोपियों का सुराग लगाया. अंततः फूलबागान इलाके में छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया गया. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या दोनों आरोपी पहले भी ऐसे किसी अपराध में शामिल रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel